विज्ञापन

Home Decor Tips: बारिश में घर को नमी और सीलन से बचाने के लिए कैसी खिड़की-दरवाजें लगवाएं? एक्सपर्ट से जानिए जरूरी टिप्स

घर की सुरक्षा में खिड़कियों और दरवाजों की सबसे अहम भूमिका होती है. आज हम आपको सही खिड़की और दरवाजों को चुनने के लिए जरूरी टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से बरसात के मौसम में घर को सुरक्षित रखा जा सकता है.

Home Decor Tips: बारिश में घर को नमी और सीलन से बचाने के लिए कैसी खिड़की-दरवाजें लगवाएं? एक्सपर्ट से जानिए जरूरी टिप्स
मानसून में कैसी खिड़कियां और दरवाजे होते हैं बेस्ट?
Photo Credit: Magnific

Monsoon Home Decor Tips: मानसून का सीजन चल रहा है और इस मौसम में गर्मी से राहत तो मिलती ही है, लेकिन अपने साथ कई परेशानियां भी लेकर आता है. खासकर इस दौरान घर की खिड़कियों और दरवाजों पर सबसे ज्यादा असर देखने को मिलता है, जिससे घर में नमी बढ़ने और दीवारों में सीलन का खतरा बना रहता है. ऐसे में घर को सुरक्षित रखने के लिए सही खिड़की और दरवाजों को चुनना बहुत ज्यादा जरूरी है. साथ ही अगर घर बनवाते समय सही विंडो और डोर लगवा लिए जाए तो भविष्य में कई समस्याओं से बचा जा सकता है. आज हम आपको सही खिड़की और दरवाजों को चुनने के लिए जरूरी टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से बरसात के मौसम में घर को सुरक्षित रखा जा सकता है. इसकी जानकारी ड्यूराक्राफ्ट एक्सट्रूशन्स के मैनेजिंग डायरेक्टर अंकित मोदी ने दी है.

खिड़कियों और दरवाजों पर दें ध्यान

घर की सुरक्षा में खिड़कियों और दरवाजों की सबसे अहम भूमिका होती है. एक्सपर्ट के अनुसार आजकल कई लोग uPVC विंडोज और डोर्स को चुन रहे हैं क्योंकि ये बारिश, नमी और बदलते मौसम को बेहतर तरीके से घर को बचा सकता है. दरअसल, इनमें जंग नहीं लगता है, ये पानी नहीं सोखते. ऐसे में आप घर में uPVC विंडोज और डोर्स लगवा सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

अच्छी सीलिंग वाली खिड़कियां हैं जरूरी

मानसून में सबसे बड़ी परेशानी पानी का घर के अंदर आना होता है. ऐसे में अच्छी सीलिंग वाली खिड़कियां काफी मदद करती हैं. इन खिड़कियों से पानी और तेज हवा का अंदर आना इतना आसान नहीं होता. साथ ही इससे घर का तापमान भी अच्छा रहता है.

घर की जरूरत के अनुसार डिजाइन चुनें

एक्सपर्ट के अनुसार हर घर की जरूरत अलग होती है. अगर  जगह की कमी  है, तो स्लाइडिंग विंडोज एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. दरअसल, ये कम जगह घेरती हैं और इस्तेमाल भी आसानी से किया जा सकता है. ऐसे में इन्हें किचन, बेडरूम और बालकनी जैसी जगहों पर आसानी से लगाया जा सकता है.

बालकनी और टैरेस पर दें ध्यान

बालकनी, टैरेस और बड़े ओपन एरिया को भी बारिश से सुरक्षित रखना जरूरी है. ऐसी जगहों के लिए फोल्ड एंड स्लाइड डोर सिस्टम का इस्तेमाल करना अच्छा माना जाता है. ये जरूरत के अनुसार ज्यादा  खुलने की सुविधा देते हैं और बंद होने पर मौसम से बेहतर सुरक्षा भी देते हैं.

यह भी पढ़ें: बारिश के सीजन में मच्छरों को कैसे भगाएं? मच्छर किस गंध से सबसे ज्यादा नफरत करते हैं, जानें घर पर कैसे बनाएं मलहम

यह भी पढ़ें: कुत्ते की खुजली रोकने के लिए क्या करें? ये 4 काम करने से मिल सकती है राहत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com