Immunity Boosters: इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है तो शरीर बारबार रोगों की चपेट में आने लगता है. खांसी, जुकाम और इंफेक्शंस होने की संभावना ज्यादा रहती है और वायरस की चपेट में आने का खतरा भी ज्यादा होता है. मजबूत इम्यून सिस्टम रोगों से लड़ता है और सेहत को दुरुस्त रखने में कारगर होता है. ऐसे में कोशिश की जाती है कि खानपान को बेहतर करके और अच्छी आदतें अपनाकर इम्यूनिटी (Immunity) को मजबूत बनाया जा सके. इसी बारे में बता रही हैं डॉक्टर और न्यूट्रिशनिस्ट विधि चावला. विधि ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया है जिसमें वे इम्यूनिटी बूस्ट करने के तरीके बता रही हैं.
एलोवेरा जैल में डालें ये 2 चीजें और लगा लें बालों पर, डैंड्रफ और हेयर फॉल की दिक्कत हो जाएगी दूर
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
इम्यूनिटी बढ़ाने के 5 टिप्स | 5 Tips To Boost Immunity
पिएं इम्यूनिटी शॉट्सशरीर में पोषक तत्वों का एब्जॉर्पशन बढ़ाने के लिए सुबह के समय खाली पेट इम्यूनिटी शॉट्स बनाकर पिए जा सकते हैं. इनसे इम्यून सिस्टम बूस्ट होता है. इन इम्यूनिटी शॉट्स को बाजार से खरीद सकते हैं या फिर हल्दी पानी को भी इम्यूनिटी शॉट्स की तरह पिया जा सकता है.
बढ़ाएं मूवमेंटअगर लाइफस्टाइल सुस्त होगा और व्यक्ति किसी तरह की मूवमेंट नहीं करता होगा तो इससे शरीर बीमारियों का घर बनने लगता है. इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कमजोर रहती है. वहीं, मूवमेंट से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, इंफ्लेमेशन कम होती है और इम्यून फंक्शन को मजबूती मिलती है. मूवमेंट के लिए रोजाना वॉक (Walk) कर सकते हैं, एक्सरसाइज की जा सकती है या फिर योगा करना भी फायदेमंद रहेगा.
खाएं एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर फूड्सएंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर फूड्स खाने पर इम्यूनिटी को मजबूत बनने में मदद मिलती है. एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर फूड्स सेल्स को डैमेज से बचाते हैं, इनसे इंफ्लेमेशन कम होती है और इम्यून हेल्थ अच्छी रहती है. बेरीज और बीज एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं और इसीलिए डाइट का हिस्सा बनाए जा सकते हैं.
एबीसी सीजनल जूस
एबीसी सीजनल जूस विटामिन और खनिजों से भरपूर होता है. इस जूस को पीने पर इम्यूनिटी तो बेहतर होती ही है साथ ही शरीर के ब्लड फ्लो को बेहतर होने में भी मदद मिलती है. ऐसे में रोजाना जूस का सेवन करना बेहद फायदेमंद है.
बॉक्स ब्रीदिंगबॉक्स ब्रीदिंग एक्सरसाइज करने पर तनाव कम होता है और नर्वस सिस्टम के साथ-साथ इम्यून सिस्टम (Immune System) को मजबूत और बैलेंस्ड बने रहने में मदद मिलती है. बॉक्स ब्रीदिंग डीप ब्रीदिंग तकनीक है. इसमें गहरी सांस लेकर होल्ड की जाती है और फिर 4 सैकंड बाद सांस छोड़ दी जाती है. इस एक्सरसाइज को करने के लिए पीठ को सीधा करके बैठा जाता है और आंखें बंद रखी जाती हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं