Hair Fall Control: बालों का झड़ना एक बार शुरू होता है तो फिर रुकने का नाम नहीं लेता. वहीं, बालों से जुड़ी ऐसी कई दिक्कतें हैं जो बालों के झड़ने (Hair Fall) की वजह बनती हैं. स्कैल्प पर जमा डैंड्रफ और बालों का जरूरत से ज्यादा बेजान होना भी बालों की सेहत पर प्रभाव डालता है. ऐसे में डैमेज्ड बालों को रिपेयर करना बेहद जरूरी होता है. यहां जानिए एलोवेरा (Aloe Vera) में किन 2 चीजों को मिलाकर लगाने पर बालों का झड़ना कम हो सकता है, डैंड्रफ और स्प्लिट एंड्स की दिक्कत ठीक होती है और बालों को भरपूर पोषण मिल जाता है सो अलग.
सीजन जाने पर मटर को करना है स्टोर तो यहां जान लीजिए बेस्ट तरीका, महीनों तक ताजा रहेंगे Peas
बालों का झड़ना रोकने के लिए एलोवेरा | Aloe Vera For Hair Fall Control
एलोवेरा में नारियल का तेल और विटामिन ई कैप्सूल को मिलाकर हेयर मास्क तैयार किया जा सकता है. इस हेयर मास्क को बालों पर लगाने से बालों का टूटना और झड़ना कम होने में मदद मिल सकती है. इस हेयर मास्क से बालों पर नजर आने वाली रूसी और रूखापन भी छूमंतर हो सकता है. हेयर मास्क (Hair Mask) बनाने के लिए एक कटोरी में बराबर मात्रा में नारियल का तेल और एलोवेरा जैल मिला लें. अब इसमें एक से 2 विटामिन ई की कैप्सूल मिला लें. इस तैयार हेयर मास्क को बालों पर आधा घंटा लगाकर रखने के बाद शैंपू से सिर धोकर साफ कर लें. हफ्ते में एक बार इस हेयर मास्क को लगाया जा सकता है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
- बालों का झड़ना रोकने के लिए और भी कुछ हेयर फॉल कंट्रोल मास्क बनाकर लगाए जा सकते हैं. बालों पर केले और शहद का हेयर मास्क भी बनाकर लगाया जा सकता है. इस हेयर मास्क को बनाने के लिए एक केले को लेकर मसल लें. इसमें 2 चम्मच शहद मिलाएं और थोड़ा सा ऑलिव ऑयल या नारियल का तेल (Coconut Oil) डाल लें. अच्छे से मिक्स करके सिर पर लगाएं और 30 से 40 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें.
- शहद और दही का हेयर मास्क भी बालों के लिए बेहद फायदेमंद है. इस हेयर मास्क को बनाना भी बेहद आसान है. एक कटोरी में दही लेकर उसमें एक से डेढ़ चम्मच शहद मिला लें. अच्छे से मिक्स करने के बाद इस हेयर मास्क को बालों पर लगाएं और 20 मिनट बाद सिर धो लें. डैंड्रफ से छुटकारा दिलाने में इस हेयर मास्क का खासतौर से असर नजर आता है.
- अंडे के हेयर मास्क बालों को मजबूती देने का काम करता है. अंडे में दही मिलाकर सिर पर लगा सकते हैं. इसे आधा घंटा लगाकर रखने के बाद धोकर हटाएं, बालों को मजबूती मिलती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं