Healthy Tips: हमारी अक्सर ही यह कोशिश होती है कि खानपान में उन ही चीजों को शामिल किया जाए जिनसे सेहत को फायदा मिलता हो. फल यूं तो सेहत के लिए बेहद अच्छे होते हैं लेकिन फल खाने के समय का ध्यान रखना जरूरी होता है. अगर सही समय पर फल (Fruits) ना खाए जाएं तो सेहत को फायदे से ज्यादा नुकसान हो सकता है. यहां जानिए ये कौनसे फल हैं जिन्हें रात के समय कभी नहीं खाना चाहिए. रात में इन फलों को खाया जाए तो सेहत पर अलग-अलग तरह के प्रभाव पड़ सकते हैं. इन फलों का सेवन वजन बढ़ाने, शुगर लेवल्स अनियमित करने और पेट खराब करने वाले भी साबित हो सकते हैं.
ऑफिस में बैठे-बैठे आता है आलस तो ये 6 स्नैक्स खा सकते हैं आप, बढ़ने लगेगी प्रोडक्टिविटी
रात में नहीं खाने चाहिए ये फल
अंगूर - सोने से पहले रात के समय अंगूर खाने से परहेज करना चाहिए. अंगूर (Grapes) खाने में यूं तो बेहद स्वादिष्ट और रसीले होते हैं लेकिन सिट्रिक होने के चलते ये हार्टबर्न की वजह बन सकते हैं. इसके अलावा, अंगूर में शुगर की भी अत्यधिक मात्रा होती है जिससे ब्लड शुगर बढ़ सकता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
तरबूज - गर्मियों के दिनों में अक्सर लोग रात के समय खाना खाने के बाद और सोने से कुछ ही देर पहले तरबूज खाने लगते हैं. रात में तरबूज (Watermelon) खाने से इसीलिए परहेज करना चाहिए क्योंकि इसके सेवन से बार-बार ब्लैडर फुल हो सकता है और पेशाब जाना पड़ सकता है. इससे नींद भी खराब होती है.
संतरा - विटामिन सी से भरपूर संतरा सेहत के लिए यूं तो बेहद अच्छा है लेकिन रात के समय इसका सेवन किया जाए तो डिस्कंफर्ट यानी अहसहजता महसूस हो सकती है. संतरा रात में खाने पर पेट दर्द का कारण भी बन सकता है. इस फल को दिन के समय खाना ही अच्छा होता है.
अमरूद - फाइबर से भरपूर अमरूद को दिन के समय खाया जाए तो वजन कम होने में मदद मिलती है, लेकिन रात में इसे खाने पर मामला उलट सकता है. फाइबर से भरपूर होने के चलते रात में अमरूद खाया जाए तो इसे पचने में जरूरत से ज्यादा समय लगता है. साथ ही, पेट में दर्द हो सकता है सो अलग.
केला - एक केले (Banana) में लगभग 150 कैलोरी होती है और शरीर को 37.5 कार्बोहाइड्रेट्स तक मिल सकते हैं. अगर आप रात के समय एक या उससे ज्यादा केले खाकर सोते हैं तो मोटापे की संभावना बढ़ जाती है. वजन ना बढ़े इसके लिए रात के समय केला खाने से परहेज करना चाहिए.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
एक दिन में 28 गानों की रिकोर्डिंग कर इस सिंगर ने बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड | Bollywood GoldNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं