- कैल्शियम की कमी से हो सकती हैं हड्डियां कमजोर.
- हड्डियों के दर्द को दूर करें ऐसे.
- इन फूड्स को बना लें डाइट का हिस्सा.
Calcium Sources: कैल्शियम की लगभग 99 फीसदी मात्रा हड्डियों (Bones) और दांतों में होती है और बचा हुआ एक फीसदी रक्त और मुलायम टिशूज में होता है. 40 की उम्र से ऊपर की महिलाओं की सेहत के लिए भी कैल्शियम (Calcium) उतना ही जरूरी है जितना बाकी पोषक तत्व हैं. अगर आपको भी कुछ सामान उठाते हुए, इधर-उधर रखते हुए, चलते हुए, उठते-बैठते हुए या फिर बिना किसी कारण ही हड्डियों में दर्द महसूस होने लगा है तो हो सकता है कि आपकी हड्डियां भी कमजोर होने लगी हैं और आपको भी अपने खान-पान में उन चीजों को शामिल करने की जरुरत है जो कैल्शियम से भरपूर हैं.
मक्खियों को घर से भगाने का रामबाण इलाज हैं ये नुस्खे, घर में फिर नजर नहीं आएंगी House Flies
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
40+ महिलाओं के लिए कैल्शियम से भरपूर फूड | Calcium Rich Foods For Women Over 40
अंजीरअंजीर (Figs) में कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है. इससे शरीर को प्रतिदिन जितने कैल्शियम की जरूरत होती है उसका 10 प्रतिशत मिलता है. वहीं, अंजीर में मौजूद पौटेशियम शरीर को कैल्शियम सोखने में मदद करता है. इन्हें सूखा भी खाया जा सकता है और भिगो कर भी आप अंजीर का सेवन कर सकती हैं.
चिया सीड्सकैल्शियम से भरपूर चिया सीड्स (Chia Seeds) देखने में छोटे जरूर होते हैं लेकिन सेहत को बड़े फायदे देते हैं . इनसे शरीर को कैल्शियम ही नहीं बल्कि फोलेट, आयरन और सोल्यूबल फाइबर की भी अच्छी मात्रा मिलती है. इन्हें पानी में भिगोकर दही या सीरियल के साथ भी खाया जा सकता है.
दूधदूध को कैल्शियम और प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत माना जाता है. इसमें विटामिन बी12 और विटामिन डी भी होता है. दूध का एक गिलास पीने पर ही शरीर को 300mg कैल्शियम मिलता है. अपनी हड्डियों को मजबूत (Stronger Bones) बनाना चाहती हैं तो रोजाना दूध पीना आपके लिए एक अच्छा चुनाव होगा.
सोयाबीनअगर आप आधा कप सोयाबीन भी खाती हैं तो इससे आपके शरीर को 230mg तक कैल्शियम मिलेगा. जो महिलाएं वीगन डाइट फॉलो करती हैं उनके लिए यह कैल्शियम का परफेक्ट स्त्रोत (Calcium Source) है. इसे भूनकर या बिना भूने सब्जी बनाकर भी खाया जा सकता है.
हरी पत्तेदार सब्जियां
पकी हुई केल और पालक कैल्शियम का अच्छा स्त्रोत हैं. वहीं, कोलार्ड ग्रीन्स के आधे कप से ही 175mg तक कैल्शियम की मात्रा मिल जाती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
मॉनसून स्किन केयर टिप्स बता रही हैं ब्यूटी एक्सपर्ट भारती तनेजा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं