विज्ञापन

Teacher's Day 2026: टीचर्स डे सेलिब्रेशन में छा जाना है? अपनाएं ये 4 परफेक्ट फैशनेबल लुक्स, हर कोई करेगा तारीफ

आज हम आपको कुछ आसान और ट्रेंडी आउटफिट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके लुक को खास बना सकते हैं. साथ ही आपका लुक टीचर्स डे सेलिब्रेशन में छा जाएगा.

Teacher's Day 2026: टीचर्स डे सेलिब्रेशन में छा जाना है? अपनाएं ये 4 परफेक्ट फैशनेबल लुक्स, हर कोई करेगा तारीफ
टीचर्स डे सेलिब्रेशन पर क्या पहनें?
Photo Credit: Pinterest

Teacher's Day Outfit Ideas: हर साल 5 सितंबर को टीचर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है. ये दिन अपने टीचर्स को सम्मान देने के साथ-साथ दोस्तों और क्लासमेट्स के साथ यादगार पल बिताने का भी मौका होता है. ऐसे में अभी से कॉलेज और स्कूलों में टीचर्स डे की तैयारियां शुरू हो गई है. इस दिन सेलिब्रेशन फंक्शन में स्टूडेंट्स अपने-अपने पसंदीदा टीचर्स का लुक अपनाते हैं. हर किसी की चाहत होती है कि वो स्टाइलिश भी दिखे और उसका लुक बहुत ज्यादा ओवर भी न हो. अगर आप भी सोच रही हैं, कि इस टीचर्स पर डे क्या आउटफिट सही रहेगा, तो ये खबर आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकती है. आज हम आपको कुछ आसान और ट्रेंडी आउटफिट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके लुक को खास बना सकते हैं. साथ ही आपका लुक टीचर्स डे सेलिब्रेशन में छा जाएगा.

1. सिंपल कुर्ती और पलाजो

Latest and Breaking News on NDTV

अगर आपको कम्फर्ट और एलिगेंस दोनों पसंद हैं, तो एक खूबसूरत प्रिंटेड या चिकनकारी कुर्ती के साथ पलाजो पहन सकती हैं. इसके साथ झुमके और हल्का मेकअप आपके लुक में चार-चांद लगा देगा. टीचर्स डे पर आपका ये लुक देखकर हर कोई तारीफ करने पर मजबूर हो जाएगा.

2. साड़ी लुक

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pinterest\

टीचर्स डे पर साड़ी पहनना हमेशा एक शानदार ऑप्शन माना जाता है. इसके लिए आप कॉटन, ऑर्गेंजा या फ्लोरल प्रिंट साड़ी अपना सकती हैं. ये आउटफिट्स आपको क्लासी और ग्रेसफुल लुक देने का काम करेंगे. इसके साथ मिनिमल मेकअप भी काफी अच्छा लगेगा.

3. जींस और लॉन्ग कुर्ती

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pinterest

अगर आप कैजुअल और स्टाइलिश लुक चाहती हैं तो आप जींस के साथ लॉन्ग कुर्ती ट्राय कर सकते हैंं. इसके लिए आप एक लॉन्ग कुर्ती को ब्लू जींस के साथ पेयर कर सकती हैं. इस आउटफिट के साथ आप सिंपर फुटवियर कैरी कर सकती हैं. ये लुक काफी सिंपल और कम्फी लगता है.

4. फ्लोरल ड्रेस

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pinterest

टीचर्स डे के मौके पर आप हल्के रंगों वाली फ्लोरल ड्रेस पहन सकती हैं. इससेे आपका लुक काफी फ्रेश और यंग नजर आएगा. साथ ही आप मिनिमल एक्सेसरीज भी कैरी कर सकती हैं.

यह भी पढ़ें: बुजुर्ग महिला को CM विजय ने उतारकर दे दिया अपना चश्मा, जानिए Dior Sunglasses की कीमत और क्या है खास

यह भी पढ़ें: चेहरे पर लाना है निखार? घर पर बनाकर लगाएं ग्रीन टी का फेस टोनर, जानिए बनाने और इस्तेमाल करने का प्रोसेस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Teachers Day
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com