तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय हाल ही में सेलम दौरे पर पहुंचे, जहां उनका एक बेहद दिल छू लेने वाला अंदाज देखने को मिला. मुलाकात के दौरान उन्होंने एक बुजुर्ग महिला को अपने Christian Dior के सनग्लासेस गिफ्ट कर दिए. ये खास पल महिला के लिए किसी यादगार तोहफे से कम नहीं था. विजय की इस सादगी और अपनापन भरी पहल ने न सिर्फ उस महिला का दिल जीत लिया, बल्कि सोशल मीडिया पर भी लोगों का ध्यान खींच लिया और यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया. अब कई लोगों के मन में ये सवाल है कि आखिर उस चश्मे की कीमत क्या है. आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं...
क्या है चश्मे की कीमत?
Christian Dior पेरिस, फ्रांस का एक बेहद फेमस लग्जरी फैशन और ब्यूटी ब्रांड है, जो अपने प्रीमियम हैंडबैग, कपड़ों और एक्सक्लूसिव एक्सेसरीज के लिए जाना जाता है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों को देखते हुए माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने बुजुर्ग महिला को DiorTag SU Black Rectangular Sunglasses गिफ्ट किए थे. इन स्टाइलिश सनग्लासेस की कीमत करीब 490 अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 46,450 रुपये बताई जा रही है.
क्या है खास?
इस चश्मे की खासियत इसका पतला ब्लैक फ्रेम, सिल्वर फिनिश मेटल टेंपल्स और उस पर बना खूबसूरत 'Christian Dior' सिग्नेचर है, जो इसे एक अलग और लग्जरी लुक देता है. इटली में बने इस प्रीमियम एक्सेसरी में ब्लू लेंस, ब्लू टेंपल टिप्स और ब्लैक एसीटेट फ्रेम दिया गया है. साथ ही कंपनी का दावा है कि ये सनग्लासेस 100% UVA और UVB प्रोटेक्शन भी प्रदान करते हैं. यही वजह है कि विजय द्वारा दिया गया ये गिफ्ट न सिर्फ खास था, बल्कि इसकी कीमत और लग्जरी ब्रांड वैल्यू के कारण भी चर्चा में आ गया.
सेलम दौरे पर पहुंचे थे सीएम विजय
#WATCH | Salem | Tamil Nadu CM Joseph Vijay visits the house of a farmer and gifts his glasses to an elderly woman in Mettur
— ANI (@ANI) September 1, 2026
(Source: TN CMO) https://t.co/VQy07Jy7kt pic.twitter.com/NhZN3FfXmF
मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय हाल ही में कावेरी डेल्टा क्षेत्र में सांबा धान की खेती के लिए मेट्टूर बांध के गेट खोलने और पानी छोड़ने के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सेलम पहुंचे थे. पावर स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने रास्ते में एक फार्महाउस पर रुककर लोगों से मुलाकात की. इसी दौरान उनकी मुलाकात चेल्लम नाम की एक बुजुर्ग महिला से हुई. बातचीत के दौरान विजय ने अपने पहने हुए Christian Dior सनग्लासेस उतारकर उन्हें गिफ्ट कर दिए. ये पल महिला के लििए बेहद खास बन गया. उनकी खुशी देखकर वहां मौजूद लोग भी भावुक हो गए, जबकि इस खूबसूरत जेस्चर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.
यह भी पढ़ें: चेहरे पर लाना है निखार? घर पर बनाकर लगाएं ग्रीन टी का फेस टोनर, जानिए बनाने और इस्तेमाल करने का प्रोसेस
यह भी पढ़ें: Hair Fall रोकने के लिए सिर्फ शैंपू-तेल काफी नहीं, जानिए हेयर फॉल कंट्रोल के लिए Scalp Care क्यों है जरूरी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं