Yoga Poses: अक्सर ही रात में कुछ ज्यादा चटपटा, मसालेदार या भारी खा लिया जाए तो अगली सुबह पेट में गड़बड़ी होने लगती है. मलत्याग करने के बाद भी पेट फूला रहता है और पेट में गैस (Stomach Gas) बनती है सो अलग. ऐसे में समझ नहीं आता कि इस गैस से छुटकारा कैसे पाया जाए. लेकिन, दवाइयां खाने के बजाय आप कुछ ऐसे योगासन कर सकते हैं जो पेट की गैस दूर करने में कमाल का असर दिखाते हैं. इन योगासन को करना आसान भी है और असरदार भी. ये योगा पोज शरीर में बंद गैस को बाहर निकालते हैं और मलत्याग को भी आसान बना देते हैं.
गंदा कॉलेस्ट्रोल बढ़ने से चेहरे पर नजर आ सकते हैं ये 5 लक्षण, समय रहते इस तरह कर लें पहचान
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पेट की गैस निकालने के लिए योगासन | Yoga Poses To Relieve Gas
आनंद बालासनआनंद बालासन योगा को हैप्पी बेबी योगा कहते हैं. इस योगासन को करने पर पेट फूलने की दिक्कत दूर होती है और पेट से आसानी से गैस निकल जाती है. यह योगासन करने के लिए अपनी पीठ के बल जमील पर लेट जाएं. घुटनों को मोड़कर अपनी छाती तक लाएं और पैरों के तलवों को हाथों से पकड़ लें. जितना शरीर फ्लेक्सिबल हो उतना ही करें, जबरदस्ती ना करें. 1 से 5 मिनट तक इस पोज को होल्ड करें और फिर सामान्य हो जाएं. ध्यान रहे कि आपका सिर और गर्दन जमीन से लगे हुए ही रहें.
अपानासनइस योगा में घुटनों को छाती तक लाया जाता है. इसे करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं. अब अपने घुटनों को 90 डिग्री के कोण पर मोड़ें. आपके पंजे सामने की तरफ होंगे और घुटने छाती से लगेंगे. इस योगासन (Yogasana) को करते हुए पैरों को आगे-पीछे किया जाता है. कुछ देर करने के बाद सामान्य हो जाएं. शरीर से गैस निकलने लगेगी.
अर्ध-अपानासनअर्ध-अपानासन को विंड रिलीविंग पोज (Wind-relieving pose) भी कहते हैं. इस योगासन को करने से पेट फूलने की दिक्कत तो दूर होती ही है, साथ ही इससे आंतों को भी फायदा मिलता है. पीठ के बल जमीन पर लेटने के बाद एक पांव सीधा रखा जाता है और दूसरे पैर को घुटनों से मोड़कर छाती पर लगाते हैं. दोनों पैरों के साथ बारी-बारी से इस पोज को किया जाता है. 5 मिनट तक इस योगासन को करें. गैस की दिक्कत दूर होने में असर नजर आने लगेगा.
ये ज़ुल्फ अगर खुल्के गाना बनाना क्यों था संगीतकार रवि के लिए चैलेंजिंग | Bollywood GoldNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं