Bad Cholesterol: गंदा कॉलेस्ट्रोल कई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों की वजह बनता है. गंदा कॉलेस्ट्रोल रक्त वाहिनियों में जमने लगता है और जिससे रक्त वाहनियां अवरुद्ध हो जाती हैं. रक्त वाहिनियां अवरुद्ध होने लगती हैं तो शरीर के अलग-अलग हिस्सों तक खून सही तरह से नहीं पहुंच पाता और इससे शरीर के अंगों में दर्द रहने लगता है. कई बार हाई कॉलेस्ट्रोल (High Cholesterol) के चलते हार्ट अटैक तक की नौबत आ जाती है. ऐसे में हाई कॉलेस्ट्रोल के लक्षण वक्त रहते पहचानने जरूरी होते हैं. यहां ऐसे ही हाई कॉलेस्ट्रोल के लक्षणों (Symptoms) का जिक्र किया जा रहा है जो चेहरे पर नजर आने लगते हैं. चेहरे पर इन लक्षणों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि शरीर का कॉलेस्ट्रोल बढ़ गया है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
चेहरे पर हाई कॉलेस्ट्रोल के लक्षण | High Cholesterol Signs On Face
त्वचा का पीला पड़नाशरीर में कॉलेस्ट्रोल की मात्रा बढ़ती है तो त्वचा पर पीलापन दिखने लगता है. त्वचा का पीला बढ़ना खराब ब्लड सर्कुलेशन के कारण हो सकता है.
गांठ बननाकई बार कॉलेस्ट्रोल बढ़ने के कारण स्किन पर गांठें पड़ने लगती हैं. ये गांठ बिना दर्द वाली हो सकती हैं और इनसे नुकसान भी नहीं होता है. आमतौर पर आंखों के आसपास और शरीर के अलग-अलग हिस्सों में ये गांठे नजर आ सकती हैं.
आंखों के आस-पास पीले निशानकॉलेस्ट्रोल बढ़ने के संकेत आंखों के आस-पास भी दिख सकते हैं. आंखों के आस-पास पीले चकत्ते (Yellow Patches) पड़ना भी हाई कॉलेस्ट्रोल के चलते होता है. आंखों के नीचे या ऊपर दाने निकलना भी हाई कॉलेस्ट्रोल का संकेत हो सकता है.
चेहरा फूलनाअगर अचानक ही चेहरा फूला-फूला नजर आने लगा है तो हो सकता है कि शरीर का कॉलेस्ट्रोल बढ़ना शुरू हो गया है. अक्सर ही कॉलेस्ट्रोल के कारण हुई इंफ्लेमेशन चेहरे के फूलने का कारण बनती है.
ड्राई स्किनचेहरे की ड्राइनेस या खुजलाहट भी हाई कॉलेस्ट्रोल का लक्षण हो सकता है. हाई कॉलेस्ट्रोल के कारण शरीर में हाइड्रेशन की कमी हो सकती है. इस हाइड्रेशन की कमी से ही त्वचा रूखी-सूखी हो जाती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
एक्सपर्ट Bharti Taneja से जानिए Holi पर स्किन और बालों का कैसे रखें ख्यालNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं