विज्ञापन

बारिश में घर को महका देंगे ये 10 सफेद फूलों वाले पौधे, सालभर दिखेंगे सुंदर, गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया कैसे लगाएं

गार्डनिंग एक्सपर्ट तारुण चोपड़ा ने ऐसे 10 पौधों के बारे में बताया है, जिनमें सफेद और खुशबूदार फूल आते हैं. उनका कहना है कि सफेद रंग शांति का प्रतीक माना जाता है. सफेद फूलों की खूबसूरती और उनकी मीठी खुशबू घर का माहौल पूरी तरह बदल देती है. बारिश के मौसम में ये पौधे और भी अच्छे से बढ़ते हैं. ऐसे में आप अपने घर में ये 10 पौधे लगा सकते हैं-

बारिश में घर को महका देंगे ये 10 सफेद फूलों वाले पौधे, सालभर दिखेंगे सुंदर, गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया कैसे लगाएं
आपके घर को महका देंगे ये 10 पौधे
(Photo Credit: NDTV)

बारिश का मौसम पौधे लगाने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है. इस समय लगाए गए पौधे जल्दी बढ़ते हैं और अच्छी तरह खिलते हैं. ऐसे में अगर आपको भी गार्डनिंग का शौक है और आप चाहते हैं कि आपकी बालकनी, टेरेस गार्डन, किचन गार्डन या घर हर समय भीनी-भीनी खुशबू से महकता रहे, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. गार्डनिंग एक्सपर्ट तारुण चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने 10 प्लांट्स के बारे में बताया है. तारुण चोपड़ा कहते हैं, ये पौधे न सिर्फ देखने में सुंदर लगते हैं, बल्कि इन्हें लगाने से आपका घर पूरे दिन खुशबू से महकता रहेगा. साथ ही इनमें सफेद फूल खिलते हैं, जिनसे घर का माहौल और सुकून भरा लगेगा. आइए जानते हैं इनके बारे में- 

आपके घर को महका देंगे ये 10 पौधे 

  • रजनीगंधा (Tuberose)
  • गंधराज (Cape Jasmine)
  • रातरानी (Night Blooming Jasmine)
  • सफेद गुलाब (White Rose)
  • पारिजात (Night Flowering Jasmine)
  • मधुकामिनी (Orange Jasmine)
  • मोगरा (Arabian Jasmine)
  • व्हाइट एस्टर (White Aster)
  • व्हाइट डायन्थस (White Dianthus)
  • व्हाइट फ्लॉक्स (White Phlox)

तारुण चोपड़ा कहते हैं, इन सभी पौधों में सफेद फूल आते हैं. कई पौधों की खुशबू शाम और रात के समय ज्यादा फैलती है, जिससे पूरा घर महक उठता है.

गमले का रखें सही ध्यान

गार्डनिंग एक्सपर्ट के अनुसार, इन पौधों को 10 से 12 इंच के गमलों में लगाना बेहतर रहता है. इस आकार के गमले में पौधों की जड़ों को अच्छी जगह मिलती है, जिससे उनकी बढ़वार अच्छी होती है और फूल भी ज्यादा आते हैं. साथ ही अगर मिट्टी में अच्छी खाद और पानी का सही ध्यान रखा जाए, तो पौधे लंबे समय तक स्वस्थ रहते हैं.

यह भी पढ़ें- फूलों से लद जाएगा आपका अपराजिता का पौधा, बस हर 10 दिन में मिट्टी में मिलाएं ये 3 चीजें, गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gardening, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com