विज्ञापन
This Article is From Dec 24, 2017

सबांग (पश्चिम बंगाल) उपचुनाव परिणाम : TMC को बढ़त, 64,000 से ज्यादा मतों से जीतीं गीता रानी भुनिया

तृणमूल कांग्रेस की प्रत्याशी गीता रानी भुनिया को कुल 106179 मत मिले, जबकि माकपा पार्टी से उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी रीता मंडल को केवल 41,987 मत हासिल हुए

सबांग (पश्चिम बंगाल) उपचुनाव परिणाम : TMC को बढ़त, 64,000 से ज्यादा मतों से जीतीं गीता रानी भुनिया
सबांग (पश्चिम बंगाल) उपचुनाव परिणाम : 64,000 से ज्यादा मतों से जीतीं गीता रानी भुनिया (फाइल फोटो)
  • पश्चिम बंगाल में सबांग विधानसभा उपचुनाव के आज नतीजे आए
  • 64,000 से ज्यादा मतों की टीएमसी प्रत्याशी की जीत
  • गीता रानी भुनिया ने जीत हासिल की
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में सबांग विधानसभा उपचुनाव में 16 की चरणों की गणना के बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 64,000 से ज्यादा मतों की बढ़त बना ली है. हालांकि चुनाव आयोग ने अभी इस सीट पर 21 दिसंबर को हुए उपचुनाव के परिणामों की घोषणा नहीं की है.

ममता बनर्जी ने मोदी सरकार से पूछा- गणतंत्र दिवस की परेड में पश्चिम बंगाल की झांकी क्यों नहीं

तृणमूल कांग्रेस की प्रत्याशी गीता रानी भुनिया को कुल 106179 मत मिले, जबकि माकपा पार्टी से उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी रीता मंडल को केवल 41,987 मत हासिल हुए.

VIDEO- केरल, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल की सरकारें अपने कृत्यों पर पश्चाताप करें : योगी आदित्यनाथ

पश्चिमी मिदनापुर के जिलाधिकारी जगदीश प्रसाद मीना ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की अंतरा भट्टाचार्य को मात्र 37,479 मत मिले और कांग्रेस प्रत्याशी चिरंजीब भौमिक को 18,060 मतों से संतोष करना पड़ा.

इनपुट- भाषा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com