विज्ञापन

थलापति विजय का असली नाम क्या है? जानें तमिल में क्या होता है Thalapathy का मतलब

Thalapathy Vijay Name Meaning: थलापति विजय ने फिल्मों के बाद अब राजनीतिक करियर की भी धमाकेदार शुरुआत कर दी है. तमिलनाडु में हुए विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है.

थलापति विजय का असली नाम क्या है? जानें तमिल में क्या होता है Thalapathy का मतलब
Thalapathy Vijay Name Meaning: थलापति का मतलब क्या होता है?

Thalapathy Vijay Name Meaning: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं, अब तक के नतीजों में सुपरस्टार थलापति विजय की पार्टी तमिलगा वेट्ट्रि कझगम (टीवीके) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है. विजय की पार्टी को बहुमत से थोड़ी कम सीटें मिली हैं, लेकिन माना जा रहा है कि वो राज्य में सरकार बना सकते हैं. यानी फिल्मों के बाद अब विजय के राजनीतिक करियर की शुरुआत भी काफी धमाकेदार रही है. इसी बीच लोग ये भी जानना चाहते हैं कि आखिर थलापति विजय का असली नाम क्या है और उनके नाम के आगे थलापति क्यों लगाया जाता है. 

विजय ने एक नहीं दो बार बदला नाम

थलापति विजय को पहले लोग जोसेफ विजय चंद्रशेखर के नाम से जानते थे, यही उनका असली नाम भी है. अक्सर फिल्म इंडस्ट्री में एक नई पहचान के लिए लोग अपने नाम में बदलाव करते हैं, विजय के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था. फिल्मों में करियर शुरू करते ही उनके नाम को लेकर कुछ कंफ्यूजन थी, जिसके बाद मशहूर डायरेक्टर और विजय के पिता एसए चंद्रशेखर ने उन्हें इलैयाथलापति का नाम दिया. 

अगले कई सालों तक वो इसी नाम से फिल्में करते रहे, लेकिन इसके बाद डायरेक्टर एटली ने 2017 में उनका नाम थलापति विजय रख दिया, जो हिट फिल्म मर्सल के लिए लिखा गया था. इसके बाद से ही उन्हें थलापति विजय के नाम से लोग जानते हैं. यानी विजय ने एक नहीं बल्कि दो बार अपने नाम में बदलाव किया. 

क्या होता है थलापति का मतलब?

अब सवाल है कि विजय के नाम के आगे थलापति क्यों लगाया गया. दरअसल थलापति नाम तमिलनाडु में काफी मशहूर है. रजनीकांत की फिल्म थलापति के बाद ये नाम काफी ज्यादा फेमस हो गया. तमिल में थलापति का मतलब सेनापति होता है और इस नाम का काफी सम्मान किया जाता है. अब थलापति, तमिलनाडु के असली सेनापति बन सकते हैं. 

Thalapathy Vijay Education: कॉलेज ड्रॉपआउट से सुपरस्टार और अब तमिलनाडु की सत्ता? जानें कितने पढ़े-लिखे हैं थलापति विजय

लेखक के बारे में
img
मुकेश बौड़ाई
Chief Copy Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Thalapathy Vijay Name Meaning, Who Is Thalapathy Vijay, Meaning Of Thalapathy, Vijay Thalapathy Election Result, 2026 Cm Of Tamil Nadu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com