विज्ञापन

थलापति विजय के लिए फैन्स की दीवानगी, वोट करने के लिए दूर दूर से फ्लाइट लेकर पहुंचे चेन्नई!

थलापति विजय की जीत से खुश उनके फैन्स और परिवार केवल आज से नहीं बल्कि शुरुआती दौर से उनका साथ दे रहे हैं. ये वो समय था जब दूर दूर तक किसी को पता नहीं था कि थलापति राजनीति में जाने वाले हैं.

थलापति विजय के लिए फैन्स की दीवानगी, वोट करने के लिए दूर दूर से फ्लाइट लेकर पहुंचे चेन्नई!
थलापति की जीत पर क्या बोली श्रिया सरन
Social Media
नई दिल्ली:

तमिलनाडु में एक्टर थलापति विजय की बंपर जीत ने दिखा दिया है कि उनके साथ पब्लिक का सपोर्ट और प्यार किस लेवल का है. ये जीति किसी सुनामी से कम नहीं है. अभी तक तो आपने जीत के आंकड़ों और दूसरी राजनीतिक चर्चाएं सुनी होंगी लेकिन हम आपको इसका एक दूसरा पक्ष बताने जा रहे हैं. दरअसल विजय की 'विजय' के बाद एनडीटीवी ने उनकी दोस्त और कोस्टार रही श्रिया सरन से खास बातचीत की. इस दौरन उन्होंने बताया कि विजय को जो ये प्यार मिल रहा है वह इसके हकदार हैं और इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है. राजनीति में आने की घोषणा भले ही नई लगती हो लेकिन ग्राउंड पर वो पिछले 10 साल से काम कर रहे थे.

श्रिया ने कहा, मुझे लगता है कि यह सिर्फ दो साल की बात नहीं है. यह सालों की कड़ी मेहनत का नतीजा है जो उन्होंने की है. मुझे लगता है कि यह कड़ी मेहनत उनके दिल से निकली है. इसका मकसद सिर्फ किसी मुकाम पर पहुंचना नहीं है, बल्कि 25 साल से भी ज्यादा समय से वे दान करते आ रहे हैं. वे अलग-अलग मुद्दों और विषयों पर काम कर रहे हैं, समस्याओं को समझने की कोशिश कर रहे हैं और अपने तरीके से उनका हल ढूंढ़ रहे हैं. पिछले कुछ सालों में आपने जो काम देखा है, उससे कहीं ज्यादा काम उन्होंने उससे पहले किया है.

Latest and Breaking News on NDTV

जब श्रिया से पूछा गया कि एक इंसान, एक्टर और अब राजनेता विजय किस तरह के हैं और इस बारे में वह क्या कहना चाहेंगी? तो श्रिया ने जवाब दिया, ये सवाल थोड़ा गहरा है. मैं उन्हें अभी तक एक राजनेता के तौर पर नहीं जानती. मुझे लगता है कि हम सब जानते हैं कि वे बहुत कमाल के साबित होंगे.

श्रिया ने कहा, मुझे लगता है कि हम सब मानते हैं कि वे वह बदलाव लाएंगे और युवाओं ने उनके लिए वोट किया है. जब मैं हैदराबाद में घूम रही थी तो मैंने देखा कि कई लोग सिर्फ उनके लिए वोट करने के लिए इतनी दूर से चेन्नई आए और फिर वापस चले गए. यह एक तरह का जुनून है. आम तौर पर लोग यहां वोट डालने के लिए घर से बाहर नहीं निकलते, लेकिन इस बार लोग बाहर निकले और उनके लिए वोट करने के लिए खास तौर पर इतनी दूर तक गए - और यह बहुत बड़ी बात है. उन्हें लोगों का ऐसा ही प्यार मिला है. एक एक्टर के तौर पर वे बेहद डेडिकेटेड हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Assembly Elections 2026, Assembly Elections2026, Bengal Election Results 2026, WB Results, DMK Vs AIADMK, Actor Vijay TN Vote, Shriya Saran, Actor Vijay Net Worth, Actor Vijay Name, Thalapathy Vijay, Thalapathy Vijay Age, Thalapathy Vijay Bungalow, Thalapathy Vijay Net Worth, Thalapathy Vijay Wife, Thalapathy Vijay Girl Friend
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com