विज्ञापन

Thalapathy Vijay Education: कॉलेज ड्रॉपआउट से सुपरस्टार और अब तमिलनाडु की सत्ता? जानें कितने पढ़े-लिखे हैं थलापति विजय

Thalapathy Vijay Net Worth: थलापति विजय की राजनीति में भी शुरुआत काफी धमाकेदार रही है, तमिलनाडु में उनकी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है. ऐसे में लोग जानना चाहते हैं कि एक्टर विजय कितने पढ़े-लिखे हैं.

Thalapathy Vijay Education: कॉलेज ड्रॉपआउट से सुपरस्टार और अब तमिलनाडु की सत्ता? जानें कितने पढ़े-लिखे हैं थलापति विजय
Thalapathy Vijay Net Worth Education: थलापति विजय की पार्टी का शानदार प्रदर्शन

Thalapathy Vijay Education: तमिलनाडु में सुपरस्टार थलापति विजय की पार्टी तमिलगा वेट्ट्रि कझगम (टीवीके) ने कमाल कर दिया है. उन्होंने डीएमके और एआईएडीएमके को बड़ा झटका दिया है और अब सरकार बनाने की तरफ बढ़ रहे हैं. चुनाव के दौरान से ही उनकी पार्टी सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच रही थी, लेकिन ये सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी, इसका अंदाजा किसी को नहीं था. फिलहाल लोग थलापति विजय के बारे में गूगल कर रहे हैं और जानना चाहते हैं कि आखिर वो कितने पढ़े-लिखे हैं. साथ ही लोगों को उनकी नेटवर्थ में भी दिलचस्पी है. 

ऐसी रही शुरुआती पढ़ाई

विजय ने अपनी शुरुआती पढ़ाई चेन्नई के कोदंबक्कम में स्थित फातिमा स्कूल से की. इसके बाद उन्होंने विरुगंबक्कम के बाललोक स्कूल से अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की. वहऔसत छात्र थे, लेकिन उनका रुझान पढ़ाई से ज्यादा एक्टिंग की तरफ था. उनके पिता एसए चंद्रशेखर एक फिल्म डायरेक्टर थे, इसलिए सिनेमा का माहौल उन्हें बचपन से ही मिला था. स्कूल के बाद, विजय ने चेन्नई के लोयोला कॉलेज में 'विजुअल कम्युनिकेशन' की पढ़ाई के लिए उनका एडमिशन हुआ, इसके बाद विजय ने एक्टिंग को करियर बनाने का मन बना लिया. 

कॉलेज ड्रॉप क्यों किया?

थलापति विजय ने पढ़ाई के दौरान ही कई शूटिंग और बाकी चीजों में काम करना शुरू कर दिया था. इसके बाद उन्हें एक्टिंग के कई ऑफर मिलने लगे और पढ़ाई को आगे बढ़ाना मुश्किल हो गया. आखिरकार उन्होने ग्रेजुएशन पूरी होने से पहले ही कॉलेज ड्रॉप कर लिया. इसके बाद उनका पूरा ध्यान फिल्मों पर था और आज वो साउथ के बड़े सुपरस्टार हैं.  विजय आज इस इंडस्ट्री के सबसे महंगे एक्टर्स में से एक हैं. 

2007 में मिली पीएचडी की उपाधि 

भले ही विजय ने अपनी कॉलेज की डिग्री पूरी नहीं की, लेकिन उनके काम को खूब सम्मान मिला. उनका नाम इतना मशहूर हुआ कि साल 2007 में, डॉ. एमजीआर एजुकेशनल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट ने उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में उनके योगदान के लिए 'मानद डॉक्टरेट' की उपाधि से सम्मानित किया. 

कितनी है नेटवर्थ?

थलापति विजय की नेटवर्थ की बात करें तो अपने चुनावी हलफनामे में उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 648 करोड़ बताई है, यानी वो अब भारत के सबसे अमीर नेताओं की लिस्ट में भी शामिल हो चुके हैं. विजय अपनी एक फिल्म की फीस भी 150 करोड़ से ज्यादा लेते हैं. ऐसे में उनकी कमाई का अंदाजा लगाया जा सकता है. फिलहाल फिल्म इंडस्ट्री के अलावा अब उनका जलवा राजनीति में भी दिखेगा. 

ये भी पढ़ें - 71 साल की उम्र में भी डॉक्टर बनने की चाह, NEET एग्जाम देने पहुंचे लखनऊ के अशोक बहार की कहानी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Thalapathy Vijay Net Worth, Who Is Thalapathy Vijay, Thalapathy Vijay Education, Thalapathy Vijay Election Result, Vijay Thalapathy Earning
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com