विज्ञापन

CM बनने की 'भविष्यवाणी'! क्या विजय ने फिल्म के जरिए पहले ही लिख दी थी अपनी जीत की कहानी?

तमिलनाडु की राजनीति में 'थलापति' विजय ने वो कर दिखाया है, जिसकी स्क्रिप्ट शायद किसी ने नहीं लिखी थी. 2026 के विधानसभा चुनाव में विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) ने 108 सीटें जीतकर पूरे सूबे में खलबली मचा दी है, लेकिन सोशल मीडिया पर इस जीत से ज्यादा चर्चा उनकी फिल्म 'GOAT' के एक सीन की हो रही है.

CM बनने की 'भविष्यवाणी'! क्या विजय ने फिल्म के जरिए पहले ही लिख दी थी अपनी जीत की कहानी?
सोशल मीडिया पर क्यों वायरल हो रहा है विजय थलापति की कार का नंबर! CM बनने की भविष्यवाणी ने उड़ाए होश!
actorvijay

Vijay CM prediction: तमिलनाडु की सियासत में इस बार वो हुआ है, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. पर्दे के 'सुपरस्टार' विजय अब हकीकत में सूबे के 'सिकंदर' बन चुके हैं. उनकी पार्टी TVK ने 2026 के चुनाव में ऐसी धमक दिखाई है कि बड़े-बड़े धुरंधर किनारे लग गए, लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर उनकी फिल्म 'GOAT' का एक पुराना क्लिप आग की तरह फैल रहा है, जिसे देखकर लोग कह रहे हैं, 'भैया...ये तो पहले से फिक्स था'.

फिल्म की कार और वो जादुई नंबर! (The Viral Car Number Plate Prediction)

सोशल मीडिया के गलियारों में विजय की फिल्म 'The Greatest Of All Time (GOAT)' का एक छोटा सा हिस्सा वायरल है, जिसमें विजय एक कार के पास खड़े हैं, जिसका नंबर है 'TN 07 CM 2026'. अब इत्तेफाक देखिए या विजय की दूरगामी सोच...2026 में सच में तमिलनाडु के चुनावी नतीजों ने उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी के करीब ला खड़ा किया है. फैंस कह रहे हैं कि, विजय ने 2024 में ही अपनी फिल्म के जरिए जनता को 'हिंट' दे दिया था कि 2026 में 'सीएम' कौन बनेगा.

दिग्गज चित्त, थलापति का जलवा कायम (Vijay's TVK Performance in TN Election 2026)

चुनाव के जो नतीजे आए हैं, वो किसी फिल्मी क्लाइमेक्स से कम नहीं हैं. विजय की पार्टी 'Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK)' ने 234 में से '108 सीटें' जीतकर सबको चौंका दिया है. यह सिर्फ जीत नहीं है, बल्कि तमिलनाडु की राजनीति में दशकों पुराने उस किलों को ढहाना है जहां सिर्फ दो ही पार्टियों का राज चलता था. महज कुछ ही महीनों पहले राजनीति में कदम रखने वाले थलापति ने अपनी रैलियों और 'ग्राउंड कनेक्ट' से ऐसी लहर पैदा की कि विपक्षी पार्टियों के पास कोई जवाब नहीं बचा. अब आलम ये है कि कांग्रेस जैसी पार्टियां भी समर्थन देने के लिए लाइन में खड़ी हैं.

ये भी पढ़ें:-ब्रेकअप का दर्द होगा छूमंतर! बिछड़ने के बाद गर्लफ्रेंड से इस तरह जुड़ने की कोशिश कर रहे हैं लोग

क्या वाकई ये महज एक संयोग है? (Vijay GOAT movie viral clip)

विजय की इस ऐतिहासिक जीत के बाद फिल्म 'GOAT' के निर्देशक वेंकट प्रभु भी चर्चा में हैं, जिन्हें लोग 'भविष्यवक्ता' बुला रहे हैं. हालांकि, कुछ लोग इसे महज एक पब्लिसिटी स्टंट या इत्तेफाक मान रहे हैं, लेकिन विजय के कट्टर समर्थकों के लिए ये उनकी जीत की वो मुहर है, जो सालों पहले लग चुकी थी. अब तो बस शपथ ग्रहण का इंतजार है, क्योंकि 'थलापति' ने दिखा दिया है कि जब इरादे नेक हों, तो रील लाइफ की 'भविष्यवाणी' रीयल लाइफ में भी सच हो जाती है.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vijay CM Prediction, Thalapathy Vijay Tamil Nadu CM 2026, Vijay GOAT Movie Viral Clip, TN 07 CM 2026 Meaning Vijay, Vijay Political Party TVK News, Thalapathy Vijay Election Victory Tamil Nadu, Vijay Movie Scene CM Prediction, GOAT Film Vijay Car Number CM 2026, Thalapathy Vijay TVK, Tamil Nadu Election 2026 Results
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com