विज्ञापन

Do You Know: ट्रेन में अलग-अलग रंग के कोच क्‍यों लगाए जाते हैं

Indian railway facts: भारतीय रेल के डिब्बों के रंग अलग-अलग होते हैं. कुछ कोच नीले रंग के होते हैं, कुछ लाल, कुछ हरे और कुछ सिल्वर या सफेद रंग के. क्‍या आप जानते हैं कि ट्रेन में डिब्‍बों का रंग क्‍यों किया जाता है

Do You Know: ट्रेन में अलग-अलग रंग के कोच क्‍यों लगाए जाते हैं

Indian railway facts: जिन लोगों ने ट्रेन से सफर किया है, उन्‍होंने देखा होगा कि भारतीय रेल के डिब्बों के रंग अलग-अलग होते हैं. कुछ कोच नीले रंग के होते हैं, कुछ लाल, कुछ हरे और कुछ सिल्वर या सफेद रंग के. क्‍या आप जानते हैं कि ट्रेन में डिब्‍बों का रंग क्‍यों किया जाता है और किस रंग के कोच का क्‍या मतलब होता है? 

ट्रेन के अलग-अलग रंग का मतलब 

ट्रेन के अलग-अलग रंग सिर्फ उनकी खूबसूरती बढ़ाने के लिए नहीं किया जाता, बल्कि ये कोच की तकनीक, स्‍पीड, सुरक्षा और उपयोग आदि की जानकारी भी देते हैं. 

नीले रंग के कोच का मतलब- भारतीय रेलवे में सबसे ज्यादा दिखाई देने वाले नीले कोच को ICF Coach कहा जाता है. ICF यानी Integral Coach Factory. ये पुराने डिजाइन वाले कोच हैं, जो कई एक्सप्रेस और मेल ट्रेनों में लगाए जाते हैं.  

Do You Know: जलेबी को इंग्‍ल‍िश में क्‍या बोलते हैं? सुनकर चकरा जाएगा दिमाग

लाल रंग के कोच का मतलब- लाल या मैरून रंग के कोच आधुनिक LHB Coaches होते हैं. LHB का पूरा नाम है Linke Hofmann Busch. यह जर्मन तकनीक पर आधारित कोच होते हैं. इन कोच को आमतौर पर ज्यादा सुरक्षित, हाई स्पीड के लिए बेहतर माना जाता है. राजधानी, शताब्दी और वंदे भारत जैसी कई आधुनिक ट्रेनों में LHB कोच इस्तेमाल किए जाते हैं. 

हरे रंग के कोच का मतलब- हरे रंग के कोच आमतौर पर कुछ खास क्षेत्रों या ट्रेनों में देखने को मिलते हैं. जैसे गरीब रथ, मीटर गेज ट्रेनें या विशेष थीम वाली ट्रेनों में ये कोच लगाए जाते हैं. 

सिल्वर या सफेद रंग के कोच का मतलब- आजकल वंदे भारत जैसी आधुनिक ट्रेनों में सफेद और सिल्वर डिजाइन देखने को मिलता है. यह आधुनिक लुक के साथ-साथ हाई-टेक तकनीक को भी दर्शाता है. 

क्या कोच के रंग बदलते रहते हैं

रेलवे समय-समय पर नई डिजाइन और तकनीक के अनुसार कोचों के रंग बदलता रहता है. आने वाले समय में और भी आधुनिक डिजाइनों वाली ट्रेनें देखने को मिल सकती हैं. 

Do you know: गाड़ी पर लाल रंग की नंबर प्‍लेट लगी हो तो इसका क्‍या मतलब है?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com