विज्ञापन

Aviation Fuel Price: नॉर्मल पेट्रोल से कितना महंगा होता है प्लेन में डाले जाने वाला तेल? इतनी है एक लीटर की कीमत

Aviation Fuel Price: एविएशन टर्बाइन फ्यूल को लेकर काफी चर्चा हो रही है. तेल कंपनियों ने इसके दाम 100 फीसदी तक बढ़ाने का फैसला लिया था, लेकिन कुछ ही देर बाद यूटर्न ले लिया.

Aviation Fuel Price: नॉर्मल पेट्रोल से कितना महंगा होता है प्लेन में डाले जाने वाला तेल? इतनी है एक लीटर की कीमत
Aviation Fuel Price: एविएशन फ्यूल की कीमत

Aviation Fuel Price: ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल के युद्ध के चलते कई चीजों का संकट खड़ा हो गया है. इसमें सबसे बड़ा संकट गैस और तेल का है, जिससे दुनिया के तमाम देश जूझ रहे हैं. इसी बीच भारत में तेल कंपनियों ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल यानी ATF की कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला लिया, पहले इसे 100 फीसदी तक बढ़ा दिया गया, लेकिन बाद में सरकार की आपत्ति के बाद इसे 8 फीसदी कर दिया गया. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि आखिर प्लेन में डलने वाले तेल की कीमत कितनी होती है. साथ ही इसके एक लीटर की कीमत भी बताएंगे. 

किस हिसाब से बेचा जाता है तेल?

प्लेन में डाले जाने वाले तेल को एविएशन टर्बाइन फ्यूल कहा जाता है. इसे एयरलाइन कंपनियां प्रति किलो लीटर (KL) के हिसाब से खरीदती हैं. अलग-अलग शहरों में इसकी अलग कीमत है. मुंबई में ये काफी सस्ता है, जबकि दिल्ली और चेन्नई जैसे शहरों में इसकी कीमत ज्यादा है. इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर दी गई कीमतों के मुताबिक - 

  • दिल्ली में ATF की कीमत - 1,04,927 प्रति KL
  • मुंबई में ATF की कीमत - 98,247 प्रति KL
  • कोलकाता में ATF की कीमत - 1,09,450 प्रति KL
  • चेन्नई में ATF की कीमत - 1,09,873 प्रति KL
Latest and Breaking News on NDTV

दिल्ली में कितनी है एक लीटर एविएशन फ्यूल की कीमत 

अब आपको बताते हैं कि दिल्ली में एक लीटर एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमत क्या है. किलो लीटर को लीटर में बदलने पर ये कीमत 104.927 होती है. यानी प्लेन में डाले जाने वाले तेल की एक लीटर की कीमत कार में डाले जाने वाले प्रीमियम या पावर वाले तेल के बराबर है. अब कीमतें बढ़ने के बाद इसमें थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है. 

यात्रियों पर पड़ेगा बोझ?

एविएशन फ्यूल की कीमतें बढ़ने या घटने का सीधा असर फ्लाइट्स के टिकट प्राइस पर पड़ता है. तेल की कीमतें ज्यादा होने पर अपने नुकसान की भरपाई एयरलाइन कंपनियां टिकट के पैसे से करती हैं. फिलहाल किसी भी कंपनी की तरफ से टिकट के दाम बढ़ने की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन माना जा रहा है कि फ्यूल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी का असर आम लोगों की जेब पर पड़ सकता है. 

भारत में नक्सलियों के आतंक की वो बड़ी घटनाएं जिनसे हिल गया था देश

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com