विज्ञापन

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जारी किया एग्जाम कैलेंडर, जानें कब होगा कौन सा एग्जाम

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने सितंबर से नवंबर 2026 तक का संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है. जो उम्मीदवार सरकारी नौकरी के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वो एक बार इस कैलेंडर को अच्छे से देख लें.

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जारी किया एग्जाम कैलेंडर, जानें कब होगा कौन सा एग्जाम
भर्तियों का नोटिफिकेशन 31 अगस्त से जारी करना शुरू कर दिया जाएगा.

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने परीक्षा कैलेंडर जारी किया है. UKSSSC ने सितंबर से नवंबर 2026 तक का संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी किया है. जारी किए गए परीक्षा कैलेंडर में लगभग 26 भर्तियां शामिल हैं. ये भर्ती ग्रुप C के तहत होनी है. UKSSSC कैलेंडर के अनुसार, भर्तियों का नोटिफिकेशन 31 अगस्त से जारी करना शुरू कर दिया जाएगा. जबकि एग्जाम 20 सितंबर से शुरू हो जाएंगी. परीक्षा कैलेंडर के अनुसार लाइवस्टॉक एक्सटेंशन ऑफिसर, सर्वेयर, असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन, कंप्यूटर प्रोग्रामर, असिस्टेंट अकाउंटेंट, जूनियर असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर ग्रेड-1, पर्सनल असिस्टेंट और असिस्टेंट टीचर जैसे पदों पर भर्ती निकाली जाएगी. 

कहां जारी होगा भर्ती का नोटिफिकेशन

UKSSSC की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी किया जाना है. इसलिए उम्मीदवार समय-समय पर इस साइट को चेक करते रहें. वहीं भर्ती के एग्जाम से जुड़ी जानकारी इस प्रकार है.

भर्ती का नामकब होगा एग्जाम
लाइवस्टॉक एक्सटेंशन ऑफिसर20 सितंबर, 2026, सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक
सर्वेयर20 सितंबर, 2026, दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक
असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन27 सितंबर, 2026, सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक
कंप्यूटर प्रोग्रामर27 सितंबर, 2026, दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक
जूनियर कैमरामैन, फोटोकॉपी मशीन ऑपरेटर और प्रोजेक्शनिस्ट4 अक्टूबर, 2026, सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक
रिसर्च ऑफिसर और फ़ोटोग्राफ़र4 अक्टूबर, 2026, दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक
आर्टिस्ट और ड्राफ्ट्समैन11 अक्टूबर, 2026, सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक
लीगल असिस्टेंट11 अक्टूबर, 2026, दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक
एडवेंचर स्पोर्ट्स ऑफिसर18 अक्टूबर, 2026, सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक
कैमरामैन और टेक्निकल असिस्टेंट (हिस्ट्री)18 अक्टूबर, 2026, दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक
लाइनमैन और साइकोलॉजिस्ट25 अक्टूबर, 2026, सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक
ट्रेनर/इंस्ट्रक्टर25 अक्टूबर 2026, दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक
पर्यटन अधिकारी1 नवंबर, 2026, सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक
असिस्टेंट अकाउंटेंट4 अक्टूबर, 2026
कृषि योग्यता वाले पद11 अक्टूबर, 2026
जूनियर असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर ग्रेड-1 और पर्सनल असिस्टेंट25 अक्टूबर, 2026
पर्सनल असिस्टेंट1 नवंबर, 2026
सहायक शिक्षक (ट्रेन्ड ग्रेजुएट कैटेगरी)6 दिसंबर, 2026
इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट और डिप्लोमा योग्यता वाले पद13 दिसंबर, 2026
साइंस योग्यता वाले पद: 17 जनवरी, 202717 जनवरी, 2027
खास योग्यता वाले पद24 जनवरी, 2027
ग्रेजुएट-लेवल योग्यता वाले पद7 फरवरी, 2027
असिस्टेंट डेवलपमेंट ऑफिसर/कोऑपरेटिव इंस्पेक्टर ग्रेड-II21 फरवरी, 2027

कैलेंडर में बताई गई कई तारीखें अस्थायी हैं और आयोग उनमें बदलाव कर सकता है. इसलिए आयोग की साइट समय-समय पर चेक करते रहें. 

ये भी पढ़ें- IIT दिल्ली में 2 साल में 8 छात्रों की खुदकुशी पर सवाल, जांच कमेटी से पूर्व DG ने अपना नाम लिया वापस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttarakhand Subordinate Service Selection Commission, Uttarakhand Subordinate Service Selection Commission (UKSSSC), UKSSSC Exam Calendar 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com