विज्ञापन

UPSC ने जारी किया CAPF सहायक कमांडेंट 2026 का रिजल्ट, इस लिंक पर करें चेक

संघ लोक सेवा आयोग ने 19 जुलाई 2026 को हुई केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल सहायक कमांडेंट लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. आयोग की साइट पर जाकर रिजल्ट को चेक किया जा सकता है.

UPSC ने जारी किया CAPF सहायक कमांडेंट 2026 का रिजल्ट, इस लिंक पर करें चेक
उम्मीदवारों को 15 दिनों में विस्तृत आवेदन पत्र (डीएएफ) भरना होहा और उसे जमा करना है.

संघ लोक सेवा आयोग ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल सहायक कमांडेंट लिखित परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. ये एग्जाम 19 जुलाई 2026 को हुआ था. जिन उम्मीदवारों ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल सहायक कमांडेंट लिखित परीक्षा पास की है, वो अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होंगे. संघ लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर जाकर इस एग्जाम का रिजल्ट देख सकते हैं.  इस भर्ती परीक्षा के जरिए BSF, CRPF, CISF, ITBP और SSB में कुल 349 पदों को भरा जाना है.

UPSC CAPF AC Result 2026 कैसे चेक करें?

  1. UPSC CAPF AC Result 2026 देखने के लिए UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
  2. 'Examinations' या 'Written Results' सेक्शन में जाएं.
  3. 'Central Armed Police Forces (ACs) Examination, 2026' के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
  4. रिजल्ट PDF पर क्लिक करें.
  5. Ctrl + F दबाएं.
  6. CAPF AC रोल नंबर डालें.
  7. इसके बाद चेक करें कि आपका रोल नंबर लिस्ट में है या नहीं.
  8. रिजल्ट PDF को डाउनलोड करके सेव कर लें.

क्या है सिलेक्शन प्रोसेस का अगला चरण

जिन कैंडिडेट्स ने लिखित परीक्षा पास की है, उन्हें अब फिजिकल स्टैंडर्ड्स टेस्ट और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट से गुजरना होगा. फिजिकल टेस्ट सशस्त्र सीमा बल (SSB) की और से करवाया जाता है. वहीं फिजिकल राउंड में सफल कैंडिडेट्स मेडिकल एग्जामिनेशन और पर्सनैलिटी टेस्ट / इंटरव्यू होता है.

लिखित परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवारों को 15 दिनों में विस्तृत आवेदन पत्र (डीएएफ) भरना होगा और उसे जमा करना है. अगर कोई उम्मीदवार ऐसे करने में  असफल रहता है तो उसकी उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है. ऐसा न करने पर PST/PET में शामिल नहीं किया जाएगा.  डीएएफ का फॉर्म आयोग के ऑनलाइन पोर्टल upsconline.nic.in पर जाना जाकर हासिल किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें- IAS राजेश कुमार कौन हैं? जिन्हें 'कुत्ते भौंके हजार' वाले बयान के बाद किया गया सस्पेंड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CAPF Assistant Commandants, UPSC, UPSC CAPF Assistant Commandant 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com