UPSC EPFO Admit Card: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) में एनफोर्समेंट ऑफिसर/अकाउंट्स ऑफिसर के चयन के लिए परीक्षा 9 मई को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जाएगी. परीक्षा के लिए यूपीएससी ने आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में एडमिट कार्ड और एक फोटो आईडी ले जाने के लिए कहा गया है.
इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 421 पद भरे जाएंगे. इस भर्ती को जनवरी 2020 में अधिसूचित किया गया था. यह परीक्षा पहले 4 अक्टूबर 2020 को आयोजित होने वाली थी. हालांकि, उसी दिन यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा निर्धारित होने की वजह से EPFO परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
UPSC EPFO परीक्षा दो घंटे की अवधि के लिए होगी और परीक्षा में सभी प्रश्न एक समान अंकों के लिए होंगे. परीक्षा सब्जेक्टिव होगी और प्रश्न पत्र में दो भाषा अंग्रेजी और हिंदी में सवाल पूछे जाएंगे. उम्मीदवार जो लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होंगे उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं