विज्ञापन

MP में अब ऑफलाइन भी कराई जाएगी TET परीक्षा, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान

मध्य प्रदेश में अब टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) ऑफलाइन मोड में भी आयोजित किया जाएगा. राज्य के सीएम मोहन यादव ने इसकी जानकारी दी और कहा राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं.

MP में अब ऑफलाइन भी कराई जाएगी TET परीक्षा, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान
सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) CBSE करवाती है

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा  कि टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) अब ऑनलाइन मोड के साथ-साथ ऑफलाइन मोड में भी आयोजित किया जाएगा.  मोहन यादव ने  भोपाल में RCVP नरोन्हा एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन एंड मैनेजमेंट में शिक्षक दिवस के मौके पर एक कार्यक्रम के दौरान ये ऐलान किया.   मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर मुख्यमंत्री का एक वीडियो शेयर किया, लिखा, "हम राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं. इसी दिशा में, टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) को ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों तरीकों से आयोजित करने का फैसला किया गया है."

मुख्यमंत्री ने कहा, "हमारी सरकार शिक्षकों की स्थिति बेहतर बनाने के लिए सभी जरूरी कदम ले रही है. सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर आयोजित होने वाला टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) ऑफलाइन मोड में होगा."  सरकार शिक्षकों की कड़ी मेहनत का सम्मान करती है और उनके काम करने की स्थितियों को बेहतर बनाने के लिए फैसले लेने को लेकर प्रतिबद्ध है. उन्होंने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के योगदान का भी जिक्र भी किया. उन्होंने कहा , बोर्ड परीक्षाओं की मेरिट लिस्ट में शामिल 50 प्रतिशत से ज़्यादा छात्र सरकारी स्कूलों से होते हैं.

क्या होता है TET

सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) CBSE करवाती है. इसको पास करने के लिए केंद्रीय विद्यालय (KVS), नवोदय विद्यालय (NVS), केंद्र सरकार के स्कूल, भारत में कई प्राइवेट स्कूल में नौकरी पाने के लिए योग्य हो जाते हैं स्टेट टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (स्टेट TET) के जरिे स्टेट गवर्नमेंट स्कूल में नौकरी पाने के लिए योग्य होते हैं. यानी जिस राज्य का TET आप देते हैं, उसी राज्य सरकारी की ओर से चलाए जा रहे स्कूल में नौकरी पाने के लिए योग्य हो जाते हैं. ये पेपर दो लेवल पर होता हैं. प्राइमरी लेवल यानी कक्षा 1 से 5 तक पढ़ने के लिए पेपर-1  होता है. जबकि पेपर II उच्च प्राथमिक स्तर यानी कक्षा 6 से 8 तक पढने के लिए होता है. 

ये भी पढ़ें-Gen Z प्रोटेस्ट के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन का चुनाव: जानें कैसे और कब होगा, क्या रहेंगे मुद्दे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
TET, MP TET
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com