UP Special TET: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) इस साल नवंबर महीने में स्पेशल टीईटी एग्जाम का आयोजन करने जा रहा है. इसको लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. 5 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. UP Special TET उन टीचर्स के लिए महत्वपूर्ण एग्जाम माना जा रहा है, जिनकी नियुक्ति बिना TET के हुई है. आखिर UP Special TET एग्जाम का पैटर्न क्या है और कौन-कौन से शिक्षक शामिल हो सकते हैं? आइए जानते हैं इससे जुड़े सवाल
कौन से शिक्षकों दे सकते हैं UP Special TET
UP Special TET में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर पर पढ़ाने वाले शिक्षक शामिल हो सकते हैं. हाल ही में UP TET एग्जाम हुआ था. जिसमें 62 हजार शिक्षक फेल हो गए थे. ये टीचर अब इस एग्जाम में शामिल हो सकते हैं. जिन उम्मीदवारों ने UP TET एग्जाम पास किया है, लेकिन सरकारी स्कूल में टीचर नहीं है, वो इस एग्जाम में नहीं बैठ सकते हैं.
आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा ( Special TET) देने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों को One Time Registration (OTR) करना होगा. OTR प्रक्रिया पूरी करने के बाद आवेदन किया जा सकेगा. आयोग की वेबसाइट https://upessc.up.gov.in/ पर डिटेल नोटिफिकेशन मिल जाएगा, जिसे उम्मीदवार एक बार पढ़ लें. 5 सितंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.
कैसे कर सकेंगे आवेदन
- आयोग की वेबसाइट पर 5 सितंबर को आवेदन का लिंक एक्टिव किया जाएगा.
- इस लिंक पर क्लिक करना होगा.
- एक नया पेज खुलेगा, जिसमें पूछी गई सारी जानकारी सही से भर दें.
- फॉर्म को सब्मिट करने के बाद, इसे डाउनलोड कर लें.
कब तक कर सकते हैं आवेदन
याद रखें की 4 अक्टूबर आवेदन करने की आखिरी तारीख है, इसलिए समय रहते आवेदन कर दें.
पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 150 में कम से कम 90 अंक हासिल करने होंगे. एससी, एसटी, ओबीसी और दिव्यांग उम्मीदवारों को 82 अंक लाने होंगे. वहीं सामान्य वर्ग के ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 82 अंक हासिल करने होंगे.
एग्जाम का पैटर्न
- इस एग्जाम में 150 ऑब्जेक्टिव सवाल पूछे जाएंगे
- हर सवाल के सही जवाब पर एक नंबर दिया जाएगा
- पेपर की कुल अवधि ढाई घंटे की होगी
- परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी
ये भी पढ़ें- यूपी के 62 हजार शिक्षकों की बच जाएगी नौकरी! जारी हो गया स्पेशल TET का नोटिफिकेशन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं