विज्ञापन

यूपी के 62 हजार शिक्षकों की बच जाएगी नौकरी! जारी हो गया स्पेशल TET का नोटिफिकेशन

UP Special TET Date: यूपी के हजारों टीचर्स को बड़ी राहत मिली है. सरकारी शिक्षकों के लिए स्पेशल टीईटी का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है.

यूपी के 62 हजार शिक्षकों की बच जाएगी नौकरी! जारी हो गया स्पेशल TET का नोटिफिकेशन
यूपी के हजारों शिक्षकों के लिए बड़ी खबर

उत्तर प्रदेश के 62 हजार से ज्यादा सरकारी टीचर्स के लिए बडी़ खुशखबरी सामने आई है. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने स्पेशल टीईटी का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से ये ऐलान किया गया था कि स्कूलों में पहले से ही पढ़ा रहे टीचर्स के लिए अलग से टीईटी परीक्षा कराई जाएगी, जिसके बाद अब इस एग्जाम का नोटिफिकेशन जारी हुआ है. इसके लिए 5 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो जाएंगे. 

नोट कर लीजिए ये जरूरी तारीखें 

  • आवेदन शुरू होने की तारीख - 5 सितंबर 2026
  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख - 4 अक्टूबर 2026
  • आवेदन में सुधार की आखिरी तारीख - 8 अक्टूबर 2026
  • परीक्षा की तारीख - 3 नवंबर 2026

क्यों पड़ी अलग टीईटी की जरूरत?

यूपी टीईटी में करीब 19 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया, जिनमें 13 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी पास हो चुके हैं. इसमें 2.5 लाख से ज्यादा वो टीचर्स भी थे, जो अभी सरकारी नौकरी कर रहे हैं, जिनमें करीब दो लाख टीचर्स ने परीक्षा पास कर ली, लेकिन 62 हजार फेल हो गए. इन सभी टीचर्स पर नौकरी जाने की तलवार लटकी हुई है.

दरअसल  सुप्रीम कोर्ट ने आदेश जारी कर कहा है कि स्कूलों में पढ़ा रहे टीचर्स को टीईटी या फिर सीटीईटी पास होना जरूरी है. बिना इसके वो नौकरी पर नहीं रह सकते हैं. इसके लिए 2028 तक की डेडलाइन दी गई है. यानी इसके बाद अगर कोई टीचर ने टीईटी पास नहीं कर पाया तो उसकी नौकरी चली जाएगी. 

सीएम योगी ने दी थी बड़ी राहत

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद देशभर के स्कूलों में पढ़ा रहे टीचर्स राहत की मांग कर रहे हैं, इसी बीच सीएम योगी ने प्रदेश के हजारों टीचर्स को बड़ी राहत दी है. अब उनके लिए अलग से टीईटी परीक्षा हो रही है, जिसे पास करना थोड़ा आसान होगा. माना जा रहा है कि इस परीक्षा में ज्यादातर टीचर्स अपनी नौकरी बचा लेंगे और परीक्षा पास कर लेंगे. नौकरी बचाने के लिए कई टीचर्स ने टीईटी की कोचिंग लेना भी शुरू कर दिया था. यूपी की तरह अब बाकी राज्यों के टीचर्स भी स्पेशल टीईटी की मांग कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें - यूपी में निकलने वाली है शिक्षकों की बंपर भर्ती, इतने होंगे TGT-PGT और प्राइमरी टीचर्स के पद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP TET, UP Teachers Test, UP Special TET, Supreme Court TET Rule
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com