SBI PO Interview Letter 2022: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India, SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती के इंटरव्यू लेटर जारी कर दिए हैं. जिन भी उम्मीदवारों ने पीओ मेन्स परीक्षा को पास किया है. वो अपना इंटरव्यू लेटर डाउनलोड कर लें. 02 फरवरी 2022 से 16 फरवरी 2022 तक ही एसबीआई पीओ साक्षात्कार प्रवेश पत्र 2022 को डाउनलोड किया जा सकता है. उम्मीद की जा रही है कि इंटरव्यू का आयोजन 16 फरवरी के बाद कभी भी किया जा सकता है. इसके लिए कॉल लेटर जारी किए जाएंगे.
ऐसे डाउनलोड करें इंटरव्यू लेटर (How to Download SBI PO Interview Admit Card 2022?)
प्रोबेशनरी ऑफिसर मेन्स परीक्षा (SBI PO Mains Exam 2021) को पास करने वाले उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक साइट sbi.co.in पर जाकर इंटरव्यू लेटर को डाउनलोड कर सकते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां पर सबसे नीचे 'करियर' सेक्शन होगा. जिसपर क्लिक करें.
यहां 'एसबीआई पीओ इंटरव्यू एडमिट कार्ड 2022' लिखा गया होगा. इस लिंक को क्लिक कर दें.
अपना पंजीकरण नंबर, जन्म तिथि, कैप्चा कोड दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें.
एसबीआई पीओ साक्षात्कार प्रवेश पत्र 2022 दिख जाएंगे. जिन्हें डाउनलोड करें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सहेजें.
SBI की ओर से PO की मुख्य परीक्षा 2 जनवरी, 2022 को आयोजित की गई थी. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI PO Recruitment 2021) की ओर से इस भर्ती परीक्षा के तहत प्रोबेशनरी ऑफिसर के कुल 2056 पद भरे जाने हैं. मुख्य परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवार ही इंटव्यूर के लिए शॉटलिस्ट किए गए हैं. वहीं इंटरव्यू राउंड के बाद जिन उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. उनके नाम जारी किए जाएंगे. जिसके बाद दस्तावेज जांच की प्रक्रिया चलेगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं