विज्ञापन

SBI में PO की नौकरी करने पर कितनी मिलती है सैलरी? प्रीलिम्स रिजल्ट के बीच जान लीजिए जवाब

SBI PO Salary: हाल ही में एसबीआई ने 1,500 प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों के लिए SBI PO प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी कर दिया है. ऐसे में बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने की सोच रहे युवाओं के मन में सवाल उठ रहा है कि आखिर SBI PO को हर महीने कितनी सैलरी मिलती है.

SBI में PO की नौकरी करने पर कितनी मिलती है सैलरी? प्रीलिम्स रिजल्ट के बीच जान लीजिए जवाब
SBI PO को कितनी सैलरी मिलती है?

भारत में स्टेबिलिटी और सिक्योरिटी के चलते सरकारी नौकरी को काफी तवज्जो दी जाती है, अगर नौकरी बैंक को हो, तो क्या ही कहने. इस बीच स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने 28 अगस्त 2026 को 1,500 प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) पदों के लिए प्रीलिम्स एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है. ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने ये एग्जाम क्लियर कर लिया है, वे अब आगे की तैयारी में जुट गए हैं. बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने की सोच रहे युवाओं के मन में एक सवाल जरूर होता है कि आखिर SBI PO को हर महीने कितनी सैलरी मिलती है? आइए आज इसका जवाब जान ही लेते हैं - 

SBI PO की सैलरी कितनी है?

SBI PO पद पर चयनित उम्मीदवार की शुरुआती बेसिक सैलरी 41,960 रुपये प्रति महीने से शुरू होती है. हालांकि, इस दौरान केवल बेसिक पे नहीं मिलता, बल्कि इसके साथ कई तरह के अलाउंस और सुविधाएं भी दी जाती हैं. इनमें महंगाई भत्ता (DA), हाउस रेंट अलाउंस (HRA), सिटी अलाउंस, ट्रैवल और मेडिकल सुविधाएं शामिल हैं. इन सभी को मिलाकर SBI PO की मंथली इन-हैंड सैलरी करीब 65,000 से 70,000 रुपये तक हो सकती है. लेकिन याद रहे कि फाइनल अमाउंट पोस्टिंग और लागू अलाउंसेज के आधार पर अलग हो सकता है.

सैलरी के साथ मिलती हैं कई सुविधाएं

SBI PO की नौकरी केवल सैलरी के लिहाज से ही आकर्षक नहीं है. इस दौरान कर्मचारियों को PF, पेंशन से जुड़ी सुविधाएं, मेडिकल इंश्योरेंस, छुट्टियों और दूसरे कर्मचारी लाभ भी मिलते हैं. इसके अलावा पात्र कर्मचारियों को बैंक की ओर से कम ब्याज दरों पर होम और कार लोन जैसी सुविधाओं का लाभ भी मिल सकता है.

प्रमोशन के साथ बढ़ती जाती है कमाई

SBI PO के तौर पर करियर की शुरुआत करने के बाद अनुभव और प्रदर्शन के आधार पर आगे बढ़ने के अवसर मिलते हैं. एक अधिकारी आगे चलकर ब्रांच मैनेजर, सीनियर मैनेजर समेत कई सीनियर पदों तक पहुंच सकता है. प्रमोशन के साथ जिम्मेदारियों के अलावा सैलरी और दूसरे लाभ भी बढ़ते हैं.

कैसे बनें SBI PO?

SBI PO बनने के लिए उम्मीदवारों को सिलेक्शन प्रोसेस के अलग-अलग चरणों से गुजरना होता है. इसमें शामिल है - 

प्रीलिम्स परीक्षा

मेन्स परीक्षा

इंटरव्यू/ग्रुप एक्सरसाइज

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है. उम्र आमतौर पर 21 से 30 साल के बीच होती है, जबकि आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलती है. परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, इंग्लिश, करंट अफेयर्स और बैंकिंग से जुड़े सब्जेक्ट्स पर मजबूत पकड़ बनानी चाहिए. 

ये भी पढ़ें - कार चलाने का अनुभव है? इस हाईकोर्ट में ड्राइवर की निकली भर्ती, 18 सितंबर है लास्ट डेट...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
SBI PO Salary, SBI PO Prelims Exam Result, Sbi Po Prelim Exam Result
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com