विज्ञापन

बेरोजगार युवाओं का इंतजार जल्द होगा खत्म, राजस्थान में 30 दिन के भीतर रिकॉर्ड 30 एग्जाम के रिजल्ट होंगे जारी!

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) का फोकस 'मिशन 30 दिन-30 परिणाम' पर है. इसके तहत महीनेभर के भीतर कई एग्जाम के रिजल्ट जारी हो सकते हैं.

बेरोजगार युवाओं का इंतजार जल्द होगा खत्म, राजस्थान में 30 दिन के भीतर रिकॉर्ड 30 एग्जाम के रिजल्ट होंगे जारी!
प्रतीकात्मक तस्वीर

राजस्थान में सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले लाखों युवाओं का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है. भर्ती परीक्षाओं के रिजल्ट की प्रक्रिया तेज हो गई है. राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने महज 19 कार्य दिवस के भीतर ही 21 भर्ती परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए हैं. इसे काफी समय से लंबित भर्तियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के मामले में अहम माना जा रहा है. आयोग की यही रफ्तार रही तो जल्द ही 30 भर्तियों का रिजल्ट भी जारी हो सकता है. 

इन विभागों की भर्ती के रिजल्ट जारी

आरपीएससी परीक्षा नियंत्रक आशुतोष ने बताया कि आयोग अब 'मिशन 30 दिन-30 परिणाम' के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहा है. चिकित्सा शिक्षा, कॉलेज शिक्षा, कृषि, प्रशासनिक सेवाओं सहित विभिन्न विभागों की भर्ती परीक्षाओं के परिणाम लगातार घोषित किए जा रहे हैं. इससे चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी आने के साथ नई भर्तियों के लिए भी रास्ता साफ हो रहा है. आयोग का उद्देश्य वर्षों तक लंबित रहने वाली प्रक्रियाओं को कम समय में पूरा करना है.

हर 5 दिन में इंटरव्यू से प्रक्रिया को मिली रफ्तार  

परिणामों के साथ-साथ इंटरव्यू प्रक्रिया में भी रिकॉर्ड तेजी देखने को मिल रही है. आयोग अब औसतन हर 5 दिन में बड़ी संख्या में इंटरव्यू आयोजित कर रहा है, जिससे रिक्त पदों पर नियुक्तियां जल्द पूरी हो सकें. आयोग का मानना है कि परिणाम और इंटरव्यू दोनों में बढ़ी रफ्तार से अभ्यर्थियों का लंबा इंतजार खत्म होगा और विभागों में खाली पदों को शीघ्र भरा जा सकेगा.

यह भी पढ़ेंः 'मौत का सामान' लिखकर 20 फीट हवा में लटका दी स्कॉर्पियो, महिंद्रा शोरूम के बाहर लोगों का प्रदर्शन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Govt Jobs, Rajasthan News, RPSC JOB, Rajasthan Public Service Commission (RPSC)
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com