विज्ञापन

IPS अंशिका वर्मा पहुंचीं ससुराल, दिखा पारंपरिक अंदाज, पति केके बिश्नोई के साथ भव्‍य स्‍वागत

बरेली एसपी साउथ आईपीएस अंशिका वर्मा पति केके बिश्नोई के साथ राजस्थान के बाड़मेर स्थित ससुराल पहुंचीं. पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा में दिखीं अंशिका का परिवार और ग्रामीणों ने फूल बरसाकर स्वागत किया. दोनों आईपीएस अधिकारियों की प्रेम कहानी और पारिवारिक पृष्ठभूमि भी चर्चा में है.

IPS अंशिका वर्मा पहुंचीं ससुराल, दिखा पारंपरिक अंदाज, पति केके बिश्नोई के साथ भव्‍य स्‍वागत
ips anshika verma reaches sasural Dhorimanna barmer with husband kk bishnoi 
  • IPS केके बिश्नोई और उनकी पत्नी IPS अंशिका वर्मा बाड़मेर के धोरीमन्ना में पारंपरिक राजस्थानी पोशाक में द‍िखे।
  • दोनों अधिकारियों ने एक शादी समारोह में भाग लिया, जहां परिवार और ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
  • केके बिश्नोई राजस्थान के धोरीमन्ना गांव के किसान परिवार से हैं और उनके परिवार में कई सरकारी अधिकारी शामिल हैं।

उत्‍तर प्रदेश कैडर में भारतीय पुल‍िस सेवा की चर्चित जोड़ी आईपीएस केके ब‍िश्‍नोई (कृष्ण कुमार बिश्नोई) और उनकी पत्‍नी आईपीएस अंश‍िका वर्मा एक बार फ‍िर सुर्खियों में हैं. यूपी के बरेली की एसपी साउथ आईपीएस अधिकारी अंशिका वर्मा का एक अलग ही रूप सामने आया है. राजस्थान के बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना गांव में अपने ससुराल पहुंचीं अंशिका वर्मा पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा और सिर पर पल्लू ओढ़े नजर आईं. उनके साथ पति तथा बिजनौर एसपी आईपीएस केके बिश्नोई भी मौजूद थे. दोनों के वीड‍ियो और तस्‍वीरें सोशल मीड‍िया पर खूब वायरल हो रहे हैं. 

बाड़मेर पहुंचकर आईपीएस केके ब‍िश्‍नोई और उनकी पत्‍नी आईपीएस अंश‍िका वर्मा एक शादी समारोह में शामिल हुए.

बाड़मेर पहुंचकर आईपीएस केके ब‍िश्‍नोई और उनकी पत्‍नी आईपीएस अंश‍िका वर्मा एक शादी समारोह में शामिल हुए. Photo-Kalki Nagri Sambhal instagram

धोरीमन्ना गांव पहुंचने पर परिवार और ग्रामीणों ने नवदंपती आईपीएस केके ब‍िश्‍नोई और आईपीएस अंश‍िका वर्मा का गर्मजोशी से स्वागत किया. घर के मुख्य द्वार पर गुलाब की पंखुड़ियां बरसाकर दोनों का अभिनंदन किया गया. सबसे पहले केके बिश्नोई ने अपने माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया, जिसके बाद अंशिका वर्मा ने भी सास-ससुर के पैर छूकर परिवार का सम्मान किया. घर की बुजुर्ग महिलाओं ने नई बहू को आशीर्वाद दिया और पूरे परिवार ने उनका आत्मीय स्वागत किया.

गोरखपुर में हुई थी पहली मुलाकात

अंशिका वर्मा 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं और मूल रूप से प्रयागराज की रहने वाली हैं. वहीं केके बिश्नोई 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और राजस्थान के बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना गांव से संबंध रखते हैं. दोनों की मुलाकात वर्ष 2023 में गोरखपुर में तैनाती के दौरान हुई थी. उस समय केके बिश्नोई एसपी सिटी थे, जबकि अंशिका वर्मा प्रशिक्षण अवधि में थीं. पेशेवर परिचय धीरे-धीरे रिश्ते में बदला और 29 मार्च 2026 को जोधपुर में दोनों ने विवाह किया.   

IPS कृष्ण कुमार बिश्नोई और IPS अंशिका वर्मा काफी दिनों बाद अपने पैतृक घर धोरीमन्ना पहुंचे

IPS कृष्ण कुमार बिश्नोई और IPS अंशिका वर्मा काफी दिनों बाद अपने पैतृक घर धोरीमन्ना पहुंचे. Photo-Kalki Nagri Sambhal instagram

किसान परिवार से हैं केके बिश्नोई  

केके बिश्नोई का परिवार राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्र धोरीमन्ना में रहता है. उनके पिता सुजाना राम बिश्नोई किसान हैं, जबकि माता गंगादेवी गृहिणी हैं. छह भाई-बहनों में सबसे छोटे केके बिश्नोई ऐसे परिवार से आते हैं, जहां शिक्षा और सरकारी सेवा की मजबूत परंपरा रही है. केके बिश्नोई के बड़े भाई भजनलाल बिश्नोई राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के अधिकारी हैं. उनकी बड़ी बहन रामकोरी जोधपुर में पटवारी हैं. दूसरी बहन सरस्वती दिल्ली में नर्सिंग ऑफिसर के रूप में कार्यरत हैं. तीसरी बहन इंदु बाला स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं, जबकि सबसे छोटी बहन मंजू बाला आयुर्वेदिक चिकित्सक हैं. 

IPS KK Bishnoi ips anshika verma

IPS KK Bishnoi ips anshika verma Photo-Kalki Nagri Sambhal instagram

अंशिका वर्मा के प‍िता चीफ इंजीन‍ियर

अंशिका वर्मा के पिता अनिल वर्मा उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन में चीफ इंजीनियर हैं. उनकी दोनों बहनें आयुषी और अपूर्वा वर्मा बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर कार्यरत हैं. इस तरह दोनों अधिकारियों का परिवार शिक्षा और पेशेवर उपलब्धियों के लिए जाना जाता है. 

उच्च शिक्षा प्राप्त हैं दोनों आईपीएस अधिकारी

3 जनवरी 1996 को प्रयागराज में जन्मीं अंशिका वर्मा ने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बीटेक किया है. वहीं 1 जनवरी 1994 को जन्मे केके बिश्नोई के पास राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र में स्नातक, अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा में स्नातकोत्तर तथा चीनी अध्ययन में एमफिल की डिग्री है.    

VIDEO- रिंग सेरेमनी के बाद जमकर नाचे थे IPS केके ब‍िश्‍नोई और अंश‍िका वर्मा. 

यह भी पढ़ें | IPS अंशिका वर्मा खोलेंगी साइबर नेटवर्क की परतें, बताएंगी ऑनलाइन धोखाधड़ी वाला स‍िस्‍टम कैसे करता है काम?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anshika Verma, KK Bishnoi, Rajastha News, Uttar Pardesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com