बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की तरफ से सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी के पदों पर फिर से आवेदन शुरू करने का ऐलान किया गया है. आयोग की तरफ से इसे लेकर एक नोटिस जारी किया गया है, जिसमें बताया गया है कि 22 अगस्त 2025 को जारी नोटिफिकेशन संख्या 87/2025 को रद्द करते हुए योग्य उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 दिसंबर 2026 से शुरू होंगे. बीपीएससी की तरफ से कुल 935 पदों पर ये भर्ती निकाली गई है, जिसकी तमाम जरूरी तारीखों का ऐलान कर दिया गया है.
नोट कर लीजिए जरूरी तारीखें
- आवेदन शुरू होने की तारीख - 1 दिसंबर 2026
- फीस जमा करने की शुरुआती तारीख - 1 दिसंबर 2026
- ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख - 31 दिसंबर 2026
- फीस जमा करने की आखिरी तारीख - 30 दिसंबर 2026

BPSC AEDO भर्ती का लंबा इंतजार
पिछले कई महीनों से अभ्यर्थी इस भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं. कई महीनों बाद एक बार फिर आवेदन प्रक्रिया को एक बार फिर शुरू किया गया है, ऐसे में अभ्यर्थियों की संख्या काफी ज्यादा बढ़ सकती है. जो उम्मीदवार अपना आवेदन करना चाहते हैं, वो बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन से पहले एक बार नोटिफिकेशन को जरूर देख लें.
आवेदन करने का तरीका
- आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं
- होमपेज पर ऑललाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें
- लिंक पर क्लिक करने के बाद सभी जरूरी जानकारी भरें
- फॉर्म भरने के बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें
- आखिर में रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें
- इसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख लें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं