विज्ञापन

पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन: 70वीं BPSC रद्द करने की मांग पर सड़क पर उतरे छात्र, पुलिस से टकराव

70वीं BPSC रद्द करने, दरोगा भर्ती की जांच और BSSC में संविदा वेटेज खत्म करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास घेरने निकले छात्रों को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर रोक दिया.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद कुछ छात्रों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और आगे बढ़ने की कोशिश की.

BPSC Protest : पटना में मंगलवार को 70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने को लेकर छात्रों का आंदोलन तेज हो गया. भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में छात्र मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए सड़कों पर उतर आए. 

आंदोलन के दौरान छात्रों का जत्था मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ रहा था, लेकिन जेपी गोलंबर के पास पुलिस ने उन्हें रोक दिया. पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद कुछ छात्रों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और आगे बढ़ने की कोशिश की. हालात बिगड़ते देख पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया. हालांकि, छात्र पीछे हटने को तैयार नहीं हैं और दूसरे रास्तों से आगे बढ़कर मुख्यमंत्री आवास तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं.

क्या है छात्रों की मांग

प्रदर्शनकारी 70वीं BPSC परीक्षा को रद्द करने, दरोगा भर्ती में कथित अनियमितताओं की जांच कराने और BSSC भर्ती प्रक्रिया में संविदा वेटेज समाप्त करने की मांग कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- एडमिट कार्ड से लेकर सिटी स्लिप और शिफ्ट टाइमिंग, CTET एग्जाम से जुड़े हर सवाल का जवाब

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com