UP Government Jobs : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी और फिटनेस ट्रेनर के कुल 412 पदों पर भर्ती निकाली है. ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार 16 अक्टूबर 2026 से आवेदन कर सकेंगे, जबकि आवेदन और फीस जमा करने की लास्ट डेट 06 नवंबर 2026 निश्चित की गई है. बता दें कि इस भर्ती अभियान के तहत क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी के 368 पद और फिटनेस ट्रेवर के 44 पद भरे जाएंगे. सभी आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर स्वीकार किए जाएंगे. तो चलिए जानते हैं इस भर्ती के लिए क्या चाहिए योग्यता और एग्जाम पैटर्न क्या होगा.
कौन कर सकता है अप्लाई
बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन केवल वही अभ्यर्थी कर सकेंगे जिन्होंने PET 2025 परीक्षा दी हो और जिनके पास PET 2025 का स्कोर कार्ड हो. मेंस एग्जाम के लिए उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग PET 2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर की जाएगी. जिन अभ्यर्थियों का स्कोर शून्य या उससे कम है, उन्हें मेंस एग्जाम के लिए शॉर्टलिस्ट नहीं किया जाएगा.
रिजनल यूथ वेलफेयर एंड प्रोविजनल डेवलपमेंट कॉर्प्स अधिकारी पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना अनिवार्य है. वहीं फिटनेस ट्रेनप पद के लिए ग्रेजुएशन के साथ D.P.Ed., B.P.Ed., B.P.E. या फिजिकल एजुकेशन में ग्रेजुएशन की योग्यता मांगी गई है.
आयु क्या होनी चाहिएआयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की उम्र 1 जुलाई 2026 को न्यूनतम 21 साल और अधिकतम 40 साल होनी चाहिए. रिजर्व्ड कैटेगरी के कैंडिडेट्स को नियमानुसार उम्र में छूट मिलेगी.
सिलेक्शन कैसे होगासिलेक्शन प्रोसेस में लिखित परीक्षा प्रमुख आधार होगी. परीक्षा में कुल 100 ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन पूछे जाएंगे और पेपर हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा. हर गलत आंसप पर 25 प्रतिशत निगेटिव मार्किंग भी लागू होगी.
लिखित परीक्षा के बाद पीएमटी (Physical Measurement Test) और फिजिकल एजिजिबिलिटी टेस्ट (PET) आयोजित की जाएगी, जिन्हें केवल पास करना होगा. फाइनल मेरिट लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी.
आवेदन शुल्क कितनी लगेगीअप्लाई के समय केवल 25 रुपये ऑनलाइन प्रोसेसिंग फीस देना होगा. आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि लास्ट डेट का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन पूरा कर लीजिए.
यह भी पढ़ें- 5 सरकारी नौकरियां जिसमें नहीं देना होता है Interview, सिर्फ एग्जाम से होता है सिलेक्शन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं