विज्ञापन

एडमिट कार्ड से लेकर सिटी स्लिप और शिफ्ट टाइमिंग, CTET एग्जाम से जुड़े हर सवाल का जवाब

CTET Exam FAQ: सीबीएसई की तरफ से जारी नोटिस में बताया गया है कि 12 और 13 दिसंबर को सीटीईटी का एग्जाम होगा. ऐसे में उम्मीदवारों के मन में तमाम तरह के सवाल हैं, जिनका जवाब आपको यहां मिल जाएगा.

एडमिट कार्ड से लेकर सिटी स्लिप और शिफ्ट टाइमिंग, CTET एग्जाम से जुड़े हर सवाल का जवाब
CTET एग्जाम से जुड़े हर सवाल का जवाब

टीचर बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए आखिरकार CTET परीक्षा की तारीखों का ऐलान हो चुका है. 12     और 13 दिसंबर को परीक्षा होगी और उसके बाद एक महीने के भीतर रिजल्ट भी जारी किया जा सकता है. इस बार आवेदन की आखिरी तारीख खत्म होने के कई दिन बाद फिर से एप्लीकेशन विंडो खोल दी गई थी. सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी नौकरी कर रहे टीचर्स के लिए टीईटी पास करना अनिवार्य किया है, इन्हें आवेदन का मौका देने के लिए फिर से विंडो को खोला गया था. अब तारीखों का ऐलान होने के साथ ही उम्मीदवारों के मन में कई तरह के सवाल हैं, जिनका जवाब हम उन्हें देंगे. 

कब होगी परीक्षा?

सीटीईटी 2026 परीक्षा का आयोजन दो दिनों 12 दिसंबर और 13 दिसंबर को होगा. उम्मीदवारों के पास तैयारी करने के लिए अब भी दो महीने से ज्यादा का वक्त बचा हुआ है.

सिटी इंटीमेशन स्लिप कब जारी होगी?

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को उनके परीक्षा शहर की जानकारी एग्जाम से 15 दिन पहले दे दी जाएगी. इसी स्लिप में ये भी बताया जाएगा कि किस तारीख को आपका एग्जाम है. 

एडमिट कार्ड कब जारी होगा?

CBSE की तरफ से जारी नोटिस में बताया गया है कि परीक्षा से ठीक दो दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे. इन्हें CTET पोर्टल से डाउनलोड किया जा सकता है. 

क्या है शिफ्ट टाइमिंग

शिफ्ट टाइमिंग की बात करें तो सीटीईटी के पेपर-2 की टाइमिंग सुबह 9:30 से 12:00 बजे तक है. वहीं Paper-I दोपहर 2:30 से 5:00 बजे तक होगा. एडमिट कार्ड में टाइमिंग लिखी होगी, इसे ध्यान से देखें. 

पास होने के लिए कितने नंबर जरूरी?

सीटीईटी का पेपर कुल 150 नंबर का होता है, जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए कटऑफ करीब 60% तक जाती है. यानी 90 नंबर लाने वाले पास हो सकते हैं. वहीं SC/ST/OBC कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 55% अंक यानी 150 में से 82 नंबर लाने जरूरी हैं. 

CTET सर्टिफिकेट कब तक वैलिड है?

जिन उम्मीदवारों ने एक बार सीटीईटी परीक्षा पास कर ली और सर्टिफिकेट ले लिया, उसके बाद उन्हें दोबारा परीक्षा देने की जरूरत नहीं है. ये सर्टिफिकेट लाइफटाइम वैलिड होता है. 

ये भी पढ़ें - Success Story : उंगलियों से पहाड़ा, शरीर से हिंदी की मात्रा..पढ़ाने के अनोखे तरीके को मिला राष्ट्रपति सम्मान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ctet Exam, CTET Exam 2026, CTET Admit Card, CTET Exam Date
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com