विज्ञापन

Canara Bank Apprentice Recruitment 2026: 3,500 पदों पर भर्ती, 1 अक्टूबर से शुरू होंगे आवेदन

Canara Bank ने फाइनेंशियल ईयर 2026-27 के लिए 3,500 ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. ऑनलाइन एप्लिकेशन 1 अक्टूबर 2026 से शुरू होंगे. सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को एक साल की ट्रेनिंग के दौरान हर महीने 16,650 का स्टाइपेंड मिलेगा. सिलेक्शन 12वीं या डिप्लोमा के नंबरों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से किया जाएगा.

Canara Bank Apprentice Recruitment 2026: 3,500 पदों पर भर्ती, 1 अक्टूबर से शुरू होंगे आवेदन
सबसे पहले उम्मीदवारों को NATS पोर्टल⁠ पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा और अपनी प्रोफाइल पूरी करनी होगी.

Canara Bank Apprentice Vacancy 2026: केनरा बैंक ने फाइनेंशियल ईयर 2026-27 के लिए 3,500 ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के जरिए कैंडिडेट्स को एक साल की ट्रेनिंग दी जाएगी, जिसके दौरान उन्हें हर महीने 16,650 रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा. ऑनलाइन आवेदन की प्रोसेस 01 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी. बैंक ने इस भर्ती के लिए देशभर के विभिन्न राज्यों में रिक्तियां निर्धारित की हैं. आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम (NATS) पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके साथ ही पोर्टल पर उनकी प्रोफाइल 100 प्रतिशत पूरी होनी चाहिए. बैंक ने स्पष्ट किया है कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे. 

किस कैटेगरी के लिए कितने पद?

केनरा बैंक ने कुल 3,500 पदों को अलग-अलग कैटेगरी में बांटा है. इनमें जनरल कैटेगरी के लिए 1,541, OBC के लिए 845, अनुसूचित जाति के लिए 553, EWS के लिए 335 और अनुसूचित जनजाति के लिए 226 पद निर्धारित किए गए हैं. स्टेटवाइज वैकेंसी में कर्नाटक 581 पदों के साथ सबसे आगे है. उत्तर प्रदेश में 409, तमिलनाडु में 391, आंध्र प्रदेश में 247, केरल में 240 और महाराष्ट्र में 205 पद हैं. पश्चिम बंगाल में 150, तेलंगाना में 134, बिहार में 122, हरियाणा में 114, मध्य प्रदेश में 110 और ओडिशा में 104 पदों पर भर्ती की जाएगी.

क्या चाहिए योग्यता

आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास भारत सरकार से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. उम्मीदवारों ने अपनी डिग्री 01 जनवरी 2023 से 01 सितंबर 2026 के बीच पूरी की हो.

इसके अलावा, 12वीं या डिप्लोमा परीक्षा में सामान्य, OBC  और EWS के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक जरूरी हैं. SC, ST और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम अंक 55 प्रतिशत निर्धारित किए गए हैं. अंकों को राउंड ऑफ करके पात्रता प्राप्त नहीं की जा सकेगी.

उम्मीदवार की आयु 01 सितंबर 2026 को 20 से 28 साल के बीच होनी चाहिए. यानी उनका जन्म 2 सितंबर 1998 से पहले और 01 सितंबर 2006 के बाद नहीं होना चाहिए. रिजर्व कैटेगरी को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी. SC-ST को पांच साल, OBS (नॉन-क्रीमी लेयर) को तीन साल और दिव्यांग उम्मीदवारों को दस साल की छूट दी जाएगी.

कैसे होगा सिलेक्शन?

उम्मीदवारों का चयन राज्यवार मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा. मेरिट तैयार करने के लिए 12वीं या डिप्लोमा परीक्षा में प्राप्त अंकों को आधार बनाया जाएगा. समान अंक होने की स्थिति में अधिक आयु वाले उम्मीदवार को मेरिट में प्राथमिकता मिलेगी.

मेरिट लिस्ट में शामिल कैंडिडेट्स को दस्तावेज सत्यापन, स्थानीय भाषा परीक्षा और मेडिकल जांच की प्रोसेस से गुजरना होगा. उम्मीदवारों को संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना जरूरी है.

आवेदन शुल्क

सामान्य आवेदन शुल्क 500 रुपये सुनिश्चित किया गया है. हालांकि, SC, ST और दिव्यांग उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है. अन्य उम्मीदवार डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, IMPS और मोबाइल वॉलेट के माध्यम से भुगतान कर सकेंगे.

ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले उम्मीदवारों को NATS पोर्टल⁠ पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा और अपनी प्रोफाइल पूरी करनी होगी. इसके बाद एनरोलमेंट आईडी नोट कर लें. अब केनरा बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिक्रूटमेंट/करियर सेक्शन में ग्रेजुएट अप्रेंटिस भर्ती 2026 का लिंक खोलें. एनरोलमेंट आईडी और मांगी गई जानकारी दर्ज करने के बाद आवेदन फॉर्म भरें. इसमें अपने पसंदीदा राज्य का चयन कर आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें. अंत में निर्धारित शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें. भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन पत्र और भुगतान की रसीद डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें. जिन उम्मीदवारों ने पहले अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग पूरी कर ली है, वर्तमान में ट्रेनिंग ले रहे हैं या ग्रेजुएशन के बाद एक साल या उससे अधिक काम का अनुभव रखते हैं, वे इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे.

यह भी पढ़ें- 19 साल के छात्रों को क्या करनी चाहिए तैयारी? AI युग पर अभय चेब्बी का मंत्र

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com