विज्ञापन

KVS और NVS टियर-2 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, cbse.gov.in पर ऐसे करें चेक

KVS NVS Tier 2 Result 2026: जिन उम्मीदवारों ने केंद्रीय विद्यालय और नवोदल विद्यालय टीचिंग और नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन किया था, वो सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

KVS और NVS टियर-2 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, cbse.gov.in पर ऐसे करें चेक
CBSE ने जारी किया रिजल्ट

KVS NVS Tier 2 Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की तरफ से केंद्रीय विद्यालय (KVS) और नवोदय विद्यालय (NVS) टियर 2 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. KVS और NVS में टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों के लिए टियर 2 की परीक्षा देने वाले उम्मीदवार अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर देख सकते हैं. इस रिजल्ट का उम्मीदवार काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और अब सीबीएसई की तरफ से फेज वाइज रिजल्ट जारी किया जा रहा है. आइए जानते हैं कि किन पदों के लिए ये रिजल्ट जारी हुआ है और इसे कैसे चेक कर सकते हैं. 

इन पदों के लिए जारी हुआ टियर 2 का रिजल्ट 

  • PGT (कंप्यूटर साइंस)
  • TGT (कंप्यूटर साइंस)
  • फाइनेंस ऑफिसर 
  • स्टेनोग्राफर ग्रेड 

ऐसे चेक करें रिजल्ट 

  • रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं.
  • होम पेज परKVS, NVS Tier 2 Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • यहां एक नया पेज खुलेगा, इसमें लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें. 
  • Submit पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा
  • अपना रिजल्ट चेक करें और पेज को डाउनलोड कर लें.

क्या है आगे का प्रोसेस?

सीबीएसई की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि  जिन उम्मीदवारों के लिए KVS और NVS के बीच संगठन/क्षेत्र चुनने का विकल्प लागू होता है, उन्हें एप्लिकेशन पोर्टल के जरिए अपनी पसंद जमा करनी होगी. आगे के प्रोसेस की बात करें तो अभी इंटरव्यू और स्किल टेस्ट होना बाकी है. पीजीटी (कंप्यूटर साइंस), टीजीटी (कंप्यूटर साइंस) और फाइनेंस ऑफिसर के लिए चुने गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू कॉल लेटर उनके लॉगइन पोर्टल पर दिया जाएगा. वहीं स्टेनोग्राफर ग्रेड 1 पद के लिए शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों के स्किल टेस्ट की तारीख तय होने के बाद इसकी जानकारी उन्हें दी जाएगी. 

ये भी पढ़ें - 'सरकार का काम स्कूलों को दुरुस्त करना, छिपाना नहीं'...राजस्थान सरकार के आदेश पर बोले पेरेंट्स

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
KVS NVS Tier 2 Result 2026, Kvs Nvs New Vacancy, Cbse Result, Job Result
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com