विज्ञापन

कानपुर में BSF कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के दौरान हंगामा, पेपर लीक की खबर फैलने से बिगड़े हालात

Kanpur BSF Exam: कानपुर में बीएसएफ कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के दौरान अचानक पेपर लीक की खबर फैल गई, जिसके बाद अभ्यर्थियों ने जमकर नारेबाजी की और पुलिस को मामला संभालना पड़ा.

कानपुर में भर्ती परीक्षा के दौरान हंगामा

यूपी के कानपुर में BSF कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के दौरान जमकर हंगामा हुआ. अभ्यर्थियों ने पेपर लीक का आरोप लगाया और नारेबाजी की. ये पूरा मामला कानपुर के श्याम नगर स्थित एमडी इन्फोटेक परीक्षा केंद्र का है. यहां अचानक खबर फैली कि परीक्षा से पहले ही पेपर आउट हो चुका है, जिसके बाद परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थी गुस्से में आ गए और जमकर बवाल हुआ. अभ्यर्थियों ने परीक्षा केंद्र के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू किया, जिसके बाद मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी और किसी तरह अभ्यर्थियों को शांत कराया जा रहा है. 

एग्जाम सेंटर के बाहर पुलिस की तैनाती

पेपर लीक की खबर फैलने के बाद हुए बवाल के चलते चकेरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की. फिलहाल पुलिस अभ्यर्थियों को समझाने में जुटी है. पेपर लीक की खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. साथ ही इसका भी पता लगाया जा रहा है कि पेपर लीक की खबर कहां से फैली और किसने सबसे पहले ये बात अभ्यर्थियों तक पहुंचाई. 

पेपर लीक को लेकर सख्ती 

पिछले कुछ महीनों में देश में कई पेपर लीक हुए और इसकी वजह से भर्ती या फिर पात्रता परीक्षाओं को रद्द करना पड़ा. यूपी में भी पेपर लीक को लेकर लगातार सख्ती बरती जा रही है और सीएम योगी आदित्यनाथ नकल माफिया को खत्म करने की बात कर चुके हैं. पेपर लीक की अफवाह फैलाने वालों पर भी पुलिस की नजर है, ऐसे में अब कानपुर में हुए बवाल को लेकर भी एक्शन हो सकता है. फिलहाल यहां पेपर देने आए अभ्यर्थियों ने जांच की मांग की है. 

ये भी पढ़ें - यूपी के लाखों आउटसोर्स कर्मचारियों की मौज, सैलरी बढ़ने के साथ मिली जॉब सिक्योरिटी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bsf Job, UP Paper Leak, Kanpur News, UP Exam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com