विज्ञापन
20 days ago

CBSE Date Sheet 2027 LIVE: साल 2027 में CBSE 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों के लिए इस हफ्ते बड़ी अपडेट आ सकती है. पिछले सालों के ट्रेंड को देखते हुए उम्मीद है कि बोर्ड इस वीक या अगले कुछ हफ्तों में एग्जाम शेड्यूल जारी कर सकता है. हालांकि, बोर्ड की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल नोटिस जारी नहीं की गई है. परीक्षाएं फरवरी 2027 से शुरू होने की संभावना है. बता दें डेटशीट जारी होने के बाद स्टूडेंट cbse.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे. 

CBSE Date Sheet 2027 LIVE UPDATES: 

CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं के सैंपल पेपर जारी

 CBSE बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा 2027 की तैयारी के लिए सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम जारी कर दी है. छात्र इन्हें CBSE की अकादमिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं. 

क्लास 10 सैंपल पेपर डायरेक्ट लिंक

क्लास 12 सैंपल पेपर डायरेक्ट लिंक

CBSE Live Updates : स्टूडेंट्स अभी क्या करें?

  • सिलेबस पूरा करें
  • पिछले साल के पेपर हल करें
  • सैंपल पेपर की प्रैक्टिस करें
  • टाइम मैनेजमेंट पर फोकस करें

CBSE Live Updates : क्या होगी परीक्षा की टाइमिंग?

 

CBSE बोर्ड परीक्षाएं आमतौर पर एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाती हैं.

सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक (3 घंटे के पेपर)
सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक (2 घंटे के पेपर)

विषय के अनुसार परीक्षा अवधि अलग-अलग हो सकती है.

CBSE Live Updates : 40 से 50 लाख छात्र होंगे शामिल

हर साल सीबीएसई (CBSE) बोर्ड परीक्षाओं में देश और विदेश के स्कूलों को मिलाकर लगभग 40 से 50 लाख स्टूडेंट शामिल होते हैं. यही कारण है कि बोर्ड एग्जाम शेड्यूल को लेकर छात्रों और अभिभावकों की उत्सुकता काफी अधिक रहती है.

CBSE Date Sheet 2027 LIVE Updates : फरवरी से शुरू हो सकती हैं बोर्ड परीक्षाएं

आमतौर पर CBSE की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी महीने में शुरू हो जाती हैं. ऐसे में अगर पिछला शेड्यूल आप फॉलो करते हैं तो क्लास 10 का एग्जाम मार्च तक और कक्षा 12 का एग्जाम अप्रैल तक चल सकती हैं.

CBSE Class 10 Exam 2027 : पिछले साल कब आई थी फाइनल डेटशीट?

पिछले साल CBSE ने बोर्ड परीक्षाओं की फाइनल डेटशीट परीक्षा शुरू होने से करीब 110 दिन पहले जारी की थी. जिससे छात्रों को रिवीजन और एग्जाम स्ट्रेटजी बनाने के लिए पर्याप्त समय मिल गया था.

CBSE Exam Time Table: डेटशीट जारी होने के बाद ऐसे करें डाउनलोड

  • CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं.
  • अब आप होमपेज पर उपलब्ध "CBSE Date Sheet 2027" लिंक पर क्लिक करिए.
  • Class 10 या Class 12 का ऑप्शन चुनिए.
  • PDF फाइल स्क्रीन पर खुल जाएगी.
  • डेटशीट डाउनलोड करें और सब्जेक्टवाइज टाइमटेबल देखें.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com