IBPS RRB PO Result 2022: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनल सिलेक्शन (IBPS) ने आईबीपीएस आरआरबी पीओ मुख्य परीक्षा (IBPS RRB PO Mains Exam) के नतीजे घोषित कर दिए हैं. आईबीपीएस ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी किए हैं. आईबीपीएस आरआरबी पीओ रिजल्ट ऑफिसर स्केल I, II और III के लिए जारी किया गया है. आरआरबी पीओ की परीक्षा दे चुके उम्मीदवार अपने रिजल्ट की जांच करने के लिए आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं. संस्थान ने ऑफिसर स्केल I (Officer scale I) के लिए मुख्य परीक्षा के परिणाम और ऑफिसर स्केल II और III (officer scale II and III) के लिए सिंगल एग्जाम रिजल्ट के जारी किए हैं. रिजल्ट को 28 अक्टूबर तक चेक किया जा सकता है. बता दें कि उम्मीदवार स्कोरकार्ड इस महीने के आखिरी हफ्ते में वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे. इस परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार नीचे दिए गए इन डायरेक्ट लिंक से अपने रिजल्ट की जांच कर सकते हैं.
Officer Scale I result का डायरेक्ट लिंक
Officer Scale II result का डायरेक्ट लिंक
Officer Scale III result का डायरेक्ट लिंक
आईबीपीएस आरआरबी पीओ मुख्य परीक्षा 2022 का आयोजन 1 अक्टूबर को किया गया था. वहीं ऑफिसर स्केल II और ऑफिसर स्केल III की IBPS RRB PO भर्ती के लिए सिंगल एग्जाम का आयोजन 24 सितंबर, 2022 को किया गया था. इस साल आईबीपीएस आरआरबी भर्ती 2022 के तहत कुल 8106 रिक्तियों को अधिसूचित किया गया है. इसमें 4483 कार्यालय सहायक, 2676 अधिकारी स्केल I, 745 अधिकारी स्केल- II सामान्य बैंकिंग अधिकारी, 57 अधिकारी स्केल- II सूचना प्रौद्योगिकी अधिकारी, 19 अधिकारी स्केल- शामिल हैं। II चार्टर्ड अकाउंटेंट, 18 ऑफिसर स्केल- II लॉ ऑफिसर, 10 ट्रेजरी ऑफिसर स्केल- II, 6 मार्केटिंग ऑफिसर स्केल- II, 12 एग्रीकल्चर ऑफिसर स्केल- II और 80 ऑफिसर स्केल- III के पद शामिल हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
IBPS RRB PO Result 2022: ऐसे करें चेक
1.आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं.
2. अधिकारी स्केल I, II और III के लिए उपलब्ध आईबीपीएस आरआरबी पीओ परिणाम 2022 लिंक पर क्लिक करें.
3.लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.
4.अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.
5. रिजल्ट चेक करें और उसे डाउनलोड कर लें.
6.आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.
रवीश कुमार का प्राइम टाइम: बिलकिस बानो केस में दोषियों की रिहाई, जब केंद्र ने दी मंज़ूरी तो ये बात क्यों छुपाई?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं