इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने देशभर के क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में 13,706 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके लिए आज यानी 1 सितंबर से आवेदन शुरू हो चुके हैं. इसके लिए डीटेल्ड भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया गया है. ये भर्ती क्लर्क और अफसर (Scale 1, 2, और 3) के पदों के लिए की जा रही है. बैंकिंग सेक्टर में भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए ये एक बड़ा मौका है. इस भर्ती के लिए 21 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि क्या योग्यता मांगी गई है और किस पद पर कितनी भर्ती निकाली गई है.
नोट कर लीजिए जरूरी तारीखें
- ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 1 सितंबर 2026
- फॉर्म भरने और फीस की आखिरी तारीख: 21 सितंबर 2026
- RRB PO (Scale 1) प्रीलिम्स परीक्षा: 21 और 22 नवंबर 2026
- RRB Clerk प्रीलिम्स परीक्षा: 6, 12 और 13 दिसंबर 2026
- RRB PO (Scale 1, 2 & 3) मेन्स परीक्षा: 20 दिसंबर 2026
- RRB Clerk मेन्स परीक्षा: 30 जनवरी 2027
किस पद पर कितनी वैकेंसी?
- ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क): 8,183 पद
- Officer Scale I (PO): 4,256 पद
- Officer Scale II & III (मैनेजर और एक्सपर्ट के पद): बाकी बचे पद
कौन कर सकता है आवेदन?
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो Clerk और PO (Scale I) के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन होना जरूरी है. आप जिस राज्य/ग्रामीण बैंक से आवेदन कर रहे हैं, वहां की स्थानीय भाषा की जानकारी भी होनी चाहिए. Scale II और III के लिए संबंधित फील्ड में डिग्री होनी जरूरी है.
किस पद के लिए क्या है आयुसीमा?
आयुसीमा की बात करें तो क्लर्क के पदों के लिए 18 से 28 साल तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. वहीं पीओ के लिए उम्र 18 से 30 साल रखी गई है. ऑफिसर स्केल-2 यानी मैनेजर के पद के लिए 21 से 32 साल के उम्मीदवार और ऑफिसर स्केल-3 के लिए 21 से 40 साल तक की उम्र वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. आरक्षित वर्ग को नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी.
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर जाएं
- CRP RRBs वाले सेक्शन पर क्लिक करें
- New Registration वाले लिंक पर क्लिक करके नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल से रजिस्ट्रेशन करें
- एप्लीकेशन फॉर्म को अच्छी तरह के भरें और फोटो, साइन आदि अपलोड करें
- फीस जमा करने के बाद सबमिट कर दें और प्रिंटआउट जरूर लें
ये भी पढ़ें - UPTET के बाद अब सुपर TET की तैयारी, जानें कैसे बन सकते हैं प्राइमरी और जूनियर टीचर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं