विज्ञापन

IBPS क्लर्क का एडमिट कार्ड जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

IBPS Clerk admit card 2026: जिन उम्मीदवारों ने आईबीपीएस के लिए आवेदन किया था, वो अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं. क्लर्क के पदों के लिए परीक्षा 10 और 11 अक्टूबर को होगी.

IBPS क्लर्क का एडमिट कार्ड जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
IBPS एडमिट कार्ड जारी

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. जिन भी उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वो IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं. IBPS क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा 10 और 11 अक्टूबर को अलग-अलग शिफ्टों में आयोजित की जाएगी. परीक्षा से पहले उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें. आइए जानते हैं कि कैसे आप अपना एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं.

ऐसे डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं
  • होमपेज पर दिए गए CRP Clerical Cadre/CRP-CSA-XVI पर क्लिक करें
  • यहां Download Online Preliminary Exam Call Letter for CRP Clerical के लिंक पर क्लिक करें
  • नए लॉगिन पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड/डेट ऑफ बर्थ डालें 
  • स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें और सबमिट बटन दबाएं
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे यहां से डाउनलोड कर लें और प्रिंट भी लें

एडमिट कार्ड में जरूर चेक करें ये चीजें

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसमें मौजूद कुछ चीजों को ध्यान से देखना होगा. इसमें रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, फोटो, सिग्नेचर, परीक्षा की तारीख, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा केंद्र का नाम जरूर ठीक से देख लें. अगर कोई भी गलती है तो इसकी शिकायत तुरंत करें. परीक्षा के दौरान अपनी कुछ पासपोर्ट साइज फोटो और पहचान पत्र जरूर लेकर जाएं. रिपोर्टिंग टाइम से कम से कम आधे घंटे पहले सेंटर पर पहुंचें, क्योंकि लेट होने पर एंट्री नहीं दी जाएगी. 

परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस, किताबें या किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स लेकर जाने की इजाजत नहीं होगी, ऐसा करने पर उम्मीदवार को एग्जाम हॉल से बाहर किया जा सकता है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है को वो आधिकारिक वेबसाइट को लगातार चेक करते रहें. 

ये भी पढ़ें - UPSC से पहले IAS-IPS बनने के लिए होता था ये एग्जाम, लंदन में होती थी ट्रेनिंग


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ibps Clerk Admit Card, Ibps Clerk Exam, IBPS Clerk Exam Schedule 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com