विज्ञापन

NEET PG Round 1 Result जारी, काउंसलिंग और रिपोर्टिंग के नियमों में हुए 6 बड़े बदलाव, देखें नया शेड्यूल

MCC NEET PG Counselling 2026 Updates : MCC ने NEET PG काउंसलिंग 2026 के पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट घोषित कर दिया है. इस साल कॉलेज रिपोर्टिंग, फ्रीज-फ्लोट ऑप्शन, एनआरआई कोटा और पीडब्ल्यूडी नियमों में हुए बड़े बदलावों की पूरी जानकारी यहां पढ़ें.

NEET PG Round 1 Result जारी, काउंसलिंग और रिपोर्टिंग के नियमों में हुए 6 बड़े बदलाव, देखें नया शेड्यूल
नए 'फ्रीज और फ्लोट' नियम के तहत यदि कोई छात्र अपनी आवंटित सीट से खुश है, तो वह उसे 'फ्रीज' कर सीधे कॉलेज में रिपोर्ट कर सकता है.

PG Medical College Reporting Dates 2026 : मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने 24 अक्टूबर 2026 को नीट पीजी (NEET PG) काउंसलिंग के पहले दौर (Round 1) का फाइनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट अपनी ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर घोषित कर दिया है. इसके साथ ही, एमसीसी ने इस साल से काउंसलिंग और रिपोर्टिंग की प्रोसेस को आसान बनाने के लिए नियमों में कई बड़े और ऐतिहासिक बदलाव किए हैं.

26 अक्टूबर से शुरू होगी रिपोर्टिंग

पहले राउंड में जिन उम्मीदवारों को सीटें अलॉट की गई हैं, उन्हें 26 अक्टूबर से 2 नवंबर 2026 के बीच अपने आवंटित कॉलेजों में जाकर एडमिशन की फॉर्मिलिटीज पूरी करनी होंगी. स्टूडेंट्स को सलाह दी गई है कि वे अलॉटेड कॉलेज, कोर्स और अपनी कैटेगरी (Category) की अच्छी तरह जांच कर लें और संबंधित संस्थान के निर्देशों के अनुसार अपने डॉक्यूमेंट्स का वैरिफिकेशन कराएं.

NEET PG 2026: पुराने बनाम नए नियम

काउंसलिंग प्रोसेस

पुराना नियम

नया नियम (साल 2026 से)

सीट अपग्रेडेशनअपग्रेडेशन की इच्छा जताने के लिए कॉलेज जाकर फिजिकल रिपोर्टिंग जरूरी थी.अब पूरी तरह ऑनलाइन फ्रीज (Freeze) और फ्लोट (Float) के ऑप्शन अवलेवल हैं.
 
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन    अपग्रेड करने के लिए भी अलॉटेड कॉलेज फिजिकल उपस्थिति जरूरी थी.नए नियम के अनुसार,फ्लोट (Float) चुनने वाले अभ्यर्थी अपने दस्तावेज ऑनलाइन ही सत्यापित करा सकेंगे.
 
NRI कोटा    पहले डॉक्यूमेंट्स जमा करने और वैरिफिकेशन की प्रोसेस कॉम्पिलिकेटेज थी.एनआरआई कोटा के तहत आवेदन और सत्यापन अब पूरी तरह ऑनलाइन होगा.
PwBD दिव्यांगता बोर्डपहले केवल 16 मेडिकल असेसमेंट बोर्ड हुआ करते थे.अब बोर्डों की संख्या बढ़ाकर 65 कर दी गई है, साथ ही अपील बोर्ड भी बने हैं.
इंटर्नशिप कट-ऑफइंटर्नशिप पूरी करने की लास्ट डेट 31 जुलाई 2026 थी.इसे बढ़ाकर अब 30 सितंबर 2026 कर दिया गया है.
कैंडिडेट सपोर्टपहले सामान्य हेल्प डेस्क की सुविधा थी.अब 24 घंटे हेल्प डेस्क और विशेष ईमेल mcc2026@gov.in की सहायता मिलेगी.

यह भी पढ़ें- बिहार STET कल से शुरू, जूते-मोजे और मेहंदी लगाने पर परीक्षा केंद्र में 'नो एंट्री'!, 4 नवंबर की परीक्षा टली

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com