IB Recruitment: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए इंटेलिजेंस ब्यूरो (Intelligence Bureau) ने सुरक्षा सहायक, सहायक केंद्रीय खुफिया अधिकारी, ग्रुप बी (Group B) और ग्रुप सी (Group C) पदों और हलवाई कम कुक और केयरटेकर सहित 766 पदों पर भर्तियां निकाली हैं. इन पदों पर डेप्यूटेशन के आधार पर भर्तियां की जाएंगी. उम्मीदवार केंद्रीय गृह मंत्रालय की ऑफिशियल वेबसाइट mha.gov.in पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. आइए आपको बताते हैं इंटेलिजेंस ब्यूरो की जॉब वैकेंसी (IB Job Vacancy)के बारे में.
आईबी भर्ती 2022 के जरिए इंटेलिजेंस ऑफिसर से हलवाई तक के 766 पदों पर भर्ती की जा रही है जिसमें निम्न पद शामिल हैं-
-
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
NDTV World Summit का हुआ आगाज... डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड समेत पहले दिन किन मुद्दों पर हो रही बात? -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
- असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर I- 70 पोस्ट
- असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर II- 350 पोस्ट
- जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर I- 50 पोस्ट
- जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर II- 100 पोस्ट
- सिक्योरिटी असिस्टेंट- 100 पोस्ट
- जूनियर इंटेलिजेंस (ऑफिसर मोटर ट्रांसपोर्ट) I- 20 पोस्ट
- जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर ( मोटर ट्रांसपोर्ट) II- 35 पोस्ट
- सिक्योरिटी असिस्टेंट ( मोटर ट्रांसपोर्ट)- 20 पोस्ट
- हलवाई कम कुक- 9 पोस्ट
- केयरटेकर- 5 पोस्ट
- जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर (टेक्निकल)- 7 पोस्ट
कुल - 766 पोस्ट
आईबी भर्ती 2022 आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी और इस पर अधिक जानकारी (Information) देते हुए, आईबी की ओर से बयान जारी कर कहा गया कि "वो उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने पिछले डेप्यूटेशन के बाद 3 साल की कूलिंग-ऑफ अवधि पूरी कर ली होगी और जिन्होंने 1 से ज्यादा डेप्यूटेशन ना किया हो. उम्मीदवार सहायक निदेशक/जी-3, इंटेलिजेंस ब्यूरो, गृह मंत्रालय, 35 एस पी मार्ग, बापू धाम, नई दिल्ली-110021 पर अपने दस्तावेज भेज सकते हैं."
- प्रतिनियुक्ति का न्यूनतम कार्यकाल 3 या 5 साल तक होगा. इसे आगे अधिकतम 7 वर्षों तक बढ़ाया जा सकता है.
- यदि ब्यूरो के कठिनाई वाले स्थानों पर किसी को पोस्ट किया जाता है, तो अतिरिक्त भत्ते जैसे- राशन, पैसा, जोखिम भत्ता, द्वीप भत्ता, विशेष कर्तव्य भत्ता आदि दिया जायेगा.
- बायोडाटा उम्मीदवार द्वारा विधिवत भरा और हस्ताक्षर के साथ होना चाहिए. साथ में प्रासंगिक शैक्षिक/ प्रशिक्षण प्रमाणपत्रों की अटेस्टेड कॉपी के साथ आवेदन भेजना होगा.
सन टैनिंग को इन घरेलू नुस्खों से भगाएं दूर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं