Canara Bank Apprentice Vacancy 2026: 12वीं पास करने के बाद बहुत से स्टूडेंट्स और उनके माता-पिता का एक ही सवाल होता है कि आखिर कौन-सा कोर्स चुना जाए, जिससे जल्दी अच्छी नौकरी मिल सके. पहले जहां ट्रेडिशनल डिग्रियों पर अधिक जोर दिया जाता था, वहीं अब स्किल-बेस्ड कोर्सेज की मांग तेजी से बढ़ रही है. इन कोर्सों की खास बात यह है कि कम समय में ट्रेनिंग मिलती है और नौकरी के साथ-साथ फ्रीलांसिंग भी कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं 12वीं के बाद कौन सा कोर्स आपके करियर को सही दिशा देगा.
डिजिटल मार्केटिंगइस कोर्स में किसी भी स्ट्रीम से 12वीं पास एडमिशन ले सकता है. 3 महीने से 1 साल तक के सर्टिफिकेट या डिप्लोमा कोर्स अवलेवल हैं. शुरुआत में 20 हजार से 25 हजार रुपये मंथली सैलरी मिल सकती है. SEO, सोशल मीडिया मार्केटिंग और ऑनलाइन एड का अनुभव मिलने के बाद आपकी सैलरी 50 हजार रुपये या उससे अधिक तक पहुंच सकती है. वहीं, साथ-साथ फ्रीलांस प्रोजेक्ट्स से भी कमाई की जा सकती है.
ग्राफिक डिजाइनिंग और एनीमेशनक्रिएटिव काम पसंद करने वाले स्टूडेंट्स के लिए ग्राफिक डिजाइनिंग और एनीमेशन अच्छा ऑप्शन है. इस फिल्ड में लोगो डिजाइन, वीडियो एडिटिंग, सोशल मीडिया विजुअल्स और VFX जैसे काम सिखाए जाते हैं.
12वीं के बाद छात्र 6 महीने से 3 साल तक के डिप्लोमा या डिग्री कोर्स कर सकते हैं. मीडिया हाउस, एडवर्टीजमेंट एजेंसियां और टेक कंपनियां इस क्षेत्र के प्रोफेशनल्स को रोजगार देती हैं. शुरुआती सैलरी 25 हजार से 30 हजार रुपये मंथली सैलरी तक जा सकती है, जबकि एक्सपीरिएंस और मजबूत पोर्टफोलियो के साथ यह 80 से 90 हजार रुपये मंथली तक पहुंच सकता है.
वेब डेवलपमेंट और प्रोग्रामिंगइसमें HTML, CSS, JavaScript जैसी टेक्वनोलॉजी को सीखना होता है.12वीं पास छात्र, चाहे उन्होंने गणित पढ़ी हो या नहीं, इस कोर्स में दाखिला ले सकते हैं. 6 महीने से 1 साल तक के बूटकैंप या डिप्लोमा प्रोग्राम अवलेवल हैं. इस कोर्स को करने के बाद स्टार्टिंग में IT कंपनियों और स्टार्टअप्स में अच्छे चांस मिल सकते हैं. एक्सपीरिएंस बढ़ने पर 50 हजार से 1 लाख रुपये मंथली सेैलरी तक की कमाई पॉसिबल है.
होटल मैनेजमेंट और हॉस्पिटैलिटीटूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के विस्तार के साथ इस क्षेत्र में भी रोजगार के चांस बढ़े हैं. होटल ऑपरेशन, फूड प्रोडक्शन, फ्रंट ऑफिस और हाउसकीपिंग जैसी ट्रेनिंग इसमें शामिल होती है. 12वीं पास और अंग्रेजी की अच्छी समझ रखने वाले स्टूडेंट्स इस फिल्ड में करियर बना सकते हैं. 01 से 02 साल के डिप्लोमा या 3 साल की डिग्री के बाद 5-स्टार होटल, क्रूज शिप और एयरलाइंस में नौकरी के चांस मिलते हैं.
शुरुआती अनुभव के बाद सैलरी 40 हजार से 50 हजार मंथली सैलरी या उससे अधिक हो सकती है. ध्यान रहे कि सैलरी, एक्सपीरिएंस, कंपनी और जगह के अनुसार बदल सकता है. इसलिए किसी भी कोर्स का सिलेक्शन इंट्रेस्ट, क्षमता और करियर गोल को ध्यान में रखकर करना चाहिए.
यह भी पढ़ें-19 साल के छात्रों को क्या करनी चाहिए तैयारी? AI युग पर अभय चेब्बी का मंत्र
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं