विज्ञापन

IAS Couple Story: 2 बार फेल हुए, तीसरे चांस में मारी बाजी, फिर ट्रेनिंग के दौरान दिल दे बैठे ये दो IAS अफसर

IAS Couple Love Story : जानें IAS प्रवीण कुमार और IAS अनामिका सिंह की दिलचस्प लव स्टोरी और यूपीएससी पास करने का प्रेरणादायक सफर.

IAS Couple Story: 2 बार फेल हुए, तीसरे चांस में मारी बाजी, फिर ट्रेनिंग के दौरान दिल दे बैठे ये दो IAS अफसर
लबासना (LBSNAA) में ट्रेनिंग के दौरान दोनों की मुलाकात हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई.

IAS Couple Success Story: यूपीएससी (UPSC) की राह जितनी कठिन है, इसकी मंजिल उतनी ही खूबसूरत. सिविल सर्विसेज के इसी सफर के दौरान कई बार दो दिल भी आपस में जुड़ जाते हैं. ऐसी ही एक बेहद दिलचस्प कहानी है आईएएस अनामिका सिंह (IAS Anamika Singh) और आईएएस प्रवीण कुमार (IAS Pravin Kumar) की. साल 2020 की यूपीएससी परीक्षा पास करने वाले इस कपल की लव स्टोरी और सफलता के किस्से खूब चर्चा में रहे. 

IIT कानपुर से पढ़ाई और UPSC में AIR-7

बिहार के रहने वाले प्रवीण कुमार का बैकग्राउंड बेहद साधारण रहा है. उनके पिता एक मेडिकल स्टोर चलाते हैं और मां हाउसवाइफ हैं. प्रवीण बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल थे. स्कूली शिक्षा के बाद उन्होंने देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक JEE क्रैक की और IIT कानपुर से बीटेक (B.Tech) की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने यूपीएससी तैयारी करने का निर्णय लिया. शुरुआती दो प्रयासों में असफलता हाथ लगी, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. साल 2020 में अपने तीसरे प्रयास में प्रवीण ने ऑल इंडिया 7वीं रैंक हासिल कर सबको हैरान कर दिया. 

आर्मी स्कूल की स्टूडेंट से IAS बनने तक का सफर

जबकि आईएएस अनामिका सिंह बिहार के गोपालगंज जिले की रहने वाली हैं. उनके पिता सेना के रिटायर्ड अधिकारी हैं, इसलिए अनामिका की शुरुआती पढ़ाई आर्मी स्कूल से हुई. इसके बाद उन्होंने AIT पुणे से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया. अनामिका ने पहले बीपीएससी (BPSC) की परीक्षा पास की, लेकिन उनका सपना बड़ा था. यूपीएससी के दो अटेंप्ट्स में फेल होने के बाद, तीसरे प्रयास में उन्होंने 348वीं रैंक के साथ आईएएस का तमगा हासिल किया. 

ट्रेनिंग के दौरान बढ़ी नजदीकियां, 2025 में रचाई शादी

लबासना (LBSNAA) में ट्रेनिंग के दौरान दोनों की मुलाकात हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. साल 2025 में इस आईएएस कपल ने धूमधाम से शादी रचाई. सोशल मीडिया पर इनकी शादी की तस्वीरें जमकर वायरल हुईं, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया. दो अलग-अलग राज्यों में पोस्टेड होने के बावजूद यह कपल आज युवाओं के लिए करियर और पर्सनल लाइफ के बीच बैलेंस बनाने की एक बेहतरीन मिसाल है.

यह भी पढ़ें- IAS दिव्या मित्तल ने क्यों कहा- 'हमारी शिक्षा व्यवस्था हमें खुश रहना नहीं सिखाती'? गिनाई 9 कमियां

लेखक के बारे में
img
सुभाषिनी त्रिपाठी
Senior sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IAS Couple Story, IAS Pravin Kumar, IAS Anamika Singh, IAS Pravin Kumar Rank 7, IAS Anamika Singh Nainital CDO
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com