UPSC CSE 2026 Interview Schedule: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने मेन एग्जाम में सफल हुए सभी 2,526 उम्मीदवारों का नाम के साथ इंटरव्यू शेड्यूल जारी कर दिया है. आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, पर्सनालिटी टेस्ट की शुरुआत 7 दिसंबर 2026 से होगी, जो 12 फरवरी 2027 तक चलेगी.
दो शिफ्ट में होंगे इंटरव्यू, साथ रखने होंगे ये दस्तावेज
पहली शिफ्ट के उम्मीदवारों को सुबह 9:00 बजे और दूसरी शिफ्ट के उम्मीदवारों को दोपहर 1:00 बजे रिपोर्ट करना होगा. वहीं, इंटरव्यू में शामिल होने के लिए कैंडिडेट्स को आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in से अपना ई-समन लेटर (e-Summon Letter) डाउनलोड करना होगा, जिसे अलग-अलग स्टेप्स में जल्द ही जारी किया जाएगा.
कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के दिन अपने ई-समन लेटर के प्रिंटआउट के साथ सभी ओरिजनल मार्कशीट और डिग्री (Original Marksheets & Degrees), जन्मतिथि का प्रमाण और जाति प्रमाणपत्र (अगर लागू हो) साथ ले जाना जरूरी है.
बता दें कि यूपीएससी ने 21, 22, 23, 29 और 30 अगस्त 2026 को मुख्य परीक्षा (Mains) का आयोजन किया था, जिसका रिजल्ट 5 नवंबर 2026 को जारी हुआ. इस एग्जाम में कुल 13,343 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें से महज 18.93 फीसदी (2,526 उम्मीदवार) ही इंटरव्यू के लिए जगह बना पाए हैं. अब मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू में मिले कुल नंबरों के आधार पर ही फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी. बता दें कि इस साल यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से कुल 933 खाली पद भरे जाएंगे.
नेशनल लॉ स्कूल में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें परीक्षा की तारीख और कोर्सेज की पूरी डिटेल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं