BPSC 31st Bihar Judicial Service Main Exam: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने अधिसूचित किया है कि 31वीं बिहार न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 19 फरवरी से शुरू होगी. बीपीएससी ने यह भी कहा है कि बिहार न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा 8 अप्रैल से शुरू होने की संभावना है.
दिसंबर 2020 में आयोजित प्रारंभिक परीक्षा में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर कुल 2,379 उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए उपस्थित होने के पात्र हैं. उम्मीदवार 18 मार्च तक आवेदन कर सकेंगे. आयोग ने उम्मीदवारों को 25 मार्च तक स्पीड पोस्ट या पंजीकृत पोस्ट द्वारा संबंधित दस्तावेज जमा करने के लिए कहा है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया?
BPSC Judicial Service Main Exam Application Form Details
मुख्य परीक्षा में सवाल जनरल नॉलेज से पूछे जाएंगे, जैसे करंट अफेयर्स, एलीमेंट्री जनरल साइंस, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, लॉ ऑफ एविडेंस एंड प्रोसिजर.
हिंदी और अंग्रेजी के पेपर में कट-ऑफ मार्क 30% है, इसे प्राप्त करने में असफल होने वाले उम्मीदवार परीक्षा से डिस्क्वालिफाई हो जाएंगे. परीक्षा में तीन वैकल्पिक पेपर भी होंगे.
मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए उपस्थित होंगे, जो कुल 100 अंकों का होगा. इस परीक्षा के माध्यम से न्यायिक सेवा में कुल 221 रिक्त पद भरे जाएंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं