बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4.0 को लेकर अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है. आयोग ने स्पष्ट किया है कि TRE-4.0 के लिए आवेदन करने वाले ऐसे उम्मीदवार, जो STET परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, उन्हें आवेदन फॉर्म में ‘ईयर ऑफ पासिंग' के विकल्प में 2026 का चयन करना होगा. आयोग की ओर से ये स्पष्टीकरण ऐसे समय में आया है, जब शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे फॉर्म भरते समय इस निर्देश का विशेष ध्यान रखें, ताकि आवेदन में किसी तरह की त्रुटि न हो.
32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती
BPSC की तरफ से TRE-4.0 के तहत बिहार के सरकारी स्कूलों में कुल 32,388 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी. इस भर्ती का इंतजार राज्य के लाखों अभ्यर्थी लंबे समय से कर रहे थे. आयोग ने भर्ती के लिए नया विज्ञापन जारी किया है. यs विज्ञापन संख्या 15/2026 के तहत अधिसूचित किया गया है, जिसने पहले जारी विज्ञापन संख्या 14/2026 का स्थान लिया है.
26 अक्टूबर तक करें आवेदन
TRE-4.0 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तारीख 26 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है, जबकि परीक्षा शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर है. इसके बाद आवेदन का मौका नहीं दिया जाएगा, ऐसे में आयोग की वेबसाइट पर जाकर तुरंत अपना आवेदन कर लें.
एक ही परीक्षा के आधार पर होगा चयन
बीपीएससी टीआरई-4 भर्ती को लेकर लंबे वक्त से प्रदर्शन चल रहा था, इसी बीच नोटिफिकेशन जारी हुआ और उसमें बताया गया कि प्री और मेन्स एग्जाम होंगे. इसके विरोध में फिर प्रदर्शन शुरू हुए और आखिरकार आयोग को अपना ये फैसला वापस लेना पड़ा. अब इस शिक्षक भर्ती के लिए पिछली बार की तरह एक ही परीक्षा होगी.
ये भी पढ़ें - ई-रिक्शा की समस्या से कैसे निपटेंगे? UP PCS इंटरव्यू में पूछे जा रहे ये सवाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं