विज्ञापन

72वीं BPSC Prelims दूसरी बार स्थगित, 25 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा भी टली

BPSC Exam Postponed : 72वीं BPSC Prelims परीक्षा दूसरी बार स्थगित हो गई है. 25 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित परीक्षा अब नहीं होगी. आयोग जल्द नई परीक्षा तिथि की घोषणा करेगा.

72वीं BPSC Prelims दूसरी बार स्थगित, 25 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा भी टली
भर्ती अभियान के तहत 1186 पद भरे जाने हैं.

BPSC Exam Postponed : बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 72वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा को दूसरी बार स्थगित कर दिया है. आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, यह परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 को आयोजित होनी थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से इसे फिलहाल टाल दिया गया है.

Latest and Breaking News on NDTV

बता दें इससे पहले 72वीं बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 26 जुलाई 2026 को होनी थी. बाद में परीक्षा की तारीख बदलकर 25 अक्टूबर कर दी गई थी. आयोग की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि परीक्षा की नई तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी. 72वीं बीपीएससी परीक्षा के जरिए कुल 1186 पदों पर भर्ती की जानी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BPSC 2026 Exam Calendar, BPSC Postponed 67th Preliminary Examination
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com