विज्ञापन

भारतीय सेना में अफसर बनने का सुनहरा मौका, Army Cadet College के लिए आवेदन शुरू, जानें एग्जाम डेट और फीस

ACC Entrance Exam 2027 : परीक्षा 4 जनवरी 2027 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के रूप में आयोजित होगी. उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन और शुल्क भुगतान पूरा करने की सलाह दी गई है.

भारतीय सेना में अफसर बनने का सुनहरा मौका,  Army Cadet College के लिए आवेदन शुरू, जानें एग्जाम डेट और फीस
NTA ने आवेदन पत्र में सुधार के लिए भी विंडो अवलेवल कराई है. अभ्यर्थी 04 दिसंबर से 06 दिसंबर 2026 तक अपने आवेदन फॉर्म में जरूरी सुधार कर सकेंगे.

ACC Entrance Exam 2027 Registration: भारतीय सेना में अफसर बनने का सपना देखने वाले कैंडिडेट्स के लिए बड़ा मौका है. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने जनवरी 2027 सेशन के लिए Army Cadet College (ACC) Common Entrance Examination के लिए आवेदन शुरू कर दी है. बता दें कि रक्षा मंत्रालय की ओर से यह एग्जाम आयोजित कराई जाती है और जिसका संचालन NTA करेगा.

NTA की ओर से जारी रिलीज के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रोसेस 06 नवंबर 2026 से शुरू हो चुका है, जो 30 नवंबर 2026 रात 9 बजे तक चलेगा. आप एप्लिकेशन फीस 30 नवंबर रात 11:50 बजे तक जमा कर सकते हैं.

जो कैंडिडेट्स निश्चित समय तक आवेदन नहीं कर पाएंगे, उन्हें लेट फीस के साथ आवेदन करने का मौका भी मिलेगा. कैंडिडेट्स 01 दिसंबर से 03 दिसंबर 2026 तक 500 रुपये अतिरिक्त लेट फीस देकर आवेदन कर सकेंगे. लेट फीस के साथ फीस जमा करने की लास्ट डेट 03 दिसंबर 2026 रात 11:50 बजे तक है.

कब होगी परीक्षा?

NTA के कार्यक्रम के अनुसार ACC कॉमन एंट्रेंस एग्जाम 04 जनवरी 2027 को आयोजित किया जाएगा. परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में होगी. पेपर MCQ का होगा और परीक्षा का ड्यूरेशन 180 मिनट यानी 3 घंटे रहेगी. एग्जाम सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएगी. कैंडिडेट्स को 21 दिसंबर 2026 को एग्जाम सिटी की जानकारी दी जाएगी, जबकि ई-एडमिट कार्ड 28 दिसंबर 2026 से डाउनलोड किए जा सकेंगे.

एप्लिकेशन फीस कितना है?

  • सामान्य, ओबीसी और ओबीसी-एनसीएल कैटेगरी 1150 रुपये
  • एससी और एसटी कैटेगरी 950 रुपये
  • अगर कैंडिडेट्स लेट फीस ड्यूरेशन में आवेदन करते हैं, तो उन्हें निश्चित एग्जाम फीस के अतिरिक्त 500 रुपये और जमा करने होंगे.

सुधार का मौका भी मिलेगा

NTA ने आवेदन में सुधार के लिए भी विंडो अवलेवल कराई है. अभ्यर्थी 04 दिसंबर से 06 दिसंबर 2026 तक अपने आवेदन फॉर्म में जरूरी सुधार कर सकेंगे.

 गाइडलाइन

NTA ने स्पष्ट किया है कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे. ऐसे में उम्मीदवार केवल एक आवेदन पत्र ही जमा कर सकता है. एजेंसी ने यह भी कहा है कि अभ्यर्थी वही मोबाइल नंबर इस्तेमाल करें जो Army Education Directorate में पहले से रजिस्टर्ज है, क्योंकि परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारी उसी नंबर और ईमेल पर भेजी जाएगी.

इसके अलावा उम्मीदवारों को आवेदन करते समय सभी विवरण सावधानीपूर्वक भरने की सलाह दी गई है, क्योंकि अंतिम सबमिशन के बाद बदलाव की अनुमति नहीं होगी. NTA ने आधार वैरिफिकेशन का यूज करने की भी सलाह दी है ताकि रजिस्ट्रेशन और एग्जाम प्रोसेस आसान हो सके.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com