Agnipath Scheme: सशस्त्र बलों में युवाओं की भर्ती के लिए पिछले साल अग्निपथ योजना शुरू की गई थी. इस योजना का देशभर में जमकर विरोध प्रदर्शन किया था. वहीं अग्निपथ योजना की वैधता को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती भी दी गई थी, जिसे दिल्ली हाईकोर्ट ने आज खारिज कर दिया है. आज दिल्ली हाईकोर्ट ने अग्निपथ योजना की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाएं खारिज कर दिया है. तो आइये जानते हैं क्या है अग्निपथ योजना, कौन कर सकता है अप्लाई और इसके लिए उम्र सीमा कितनी होनी चाहिए.
Quiet Quitting हुआ पुराना, नया ट्रेंड है Quiet Hiring, जानिए क्या है ट्रेंड
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
क्या है अग्निपथ योजना
अग्निपथ योजना सशस्त्र बलों की तीन सेवाओं यानी थल सेना, जल सेना और वायु सेना में भर्ती के लिए भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक नई योजना है. इस योजना की घोषणा 16 जून 2022 को की गई थी. इस योजना के तहत सेना में शामिल होने वाले जवानों को ‘अग्निवीर' के नाम से जाना जाएगा.
कौन कर सकता है अप्लाई
10वीं पास उम्मीदवार अग्निवीर जनरल ड्यूटी पद के लिए आवेदन करने के पात्र माने जाएंगे. उम्मीदवार का 10वीं की परीक्षा 45% अंको के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है. सभी विषयों में न्यूनतम 33% अंकों के साथ उत्तीर्ण करना होगा. अग्निपथ योजना के लिए 17 से 23 वर्ष के उम्मीदवार योग्य माने जाएंगे. इस योजना के तहत 25 प्रतिशत युवाओं की सेवा नियमित कर दी जाएगी.
Indian Bank Recruitment 2023: इंडियन बैंक ने निकाली भर्ती, स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 220 पद
कितनी होगी वेतन (Salary)
अग्निवीर पद के लिए जिन योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा उन्हें नीचे बताए गए अनुसार प्रतिमाह वेतन मिलेगा-
पहले वर्ष में - 30,000
दूसरे वर्ष में - 33,000
तीसरे वर्ष में -36,500
चौथे वर्ष में - 40,000
चयन प्रक्रिया
अग्निवीर योजना के तहत उम्मीदवारों का चयन रैली, फिजिकल टेस्ट और लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा. अग्निवीर योजना के तहत अब इच्छुक उम्मीदवारों के लिए देश भर में करीब 200 सेंटरों पर पहले कॉमन ऑनलाइन टेस्ट आयोजित होगा. ऑनलाइन टेस्ट का आयोजन अप्रैल महीने में किया जा सकता है.
CBSE Board Exam 2023: आज है इंग्लिश का पेपर, एग्जाम सेंटर गाइडलाइन्स चेक करके ही जाना
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं