झारखंड के रांची में एक बर्थडे पार्टी में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने नाबालिग के साथ बलात्कार के आरोप में 4 नाबालिगों को हिरासत में लिया है. जानकारी के अनुसार, नाबालिग पीड़िता और हिरासत में लिए गए आरोपी दोस्त थे. जिसमें एक नाबालिग के बर्थडे पार्टी के दौरान करीब 15 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
31 मार्च को हुई थी घटना
पुलिस के अनुसार, यह घटना 31 मार्च को नामकुम पुलिस थाना क्षेत्र में हुई. लड़की के बयान के आधार पर 16 अप्रैल को इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. नामकुम पुलिस थाना के प्रभारी अधिकारी रामनारायण सिंह ने बताया, "पीड़िता और चारो आरोपी दोस्त थे. घटना में हिरासत में लिए गए आरोपियों में से एक की जन्मदिन पार्टी में थी.
शराब पीकर नाबालिग से दुष्कर्म
घटना को लेकर पुलिस ने जानकारी दी कि बर्थडे पार्टी में आरोपियों ने शराब पी और कथित तौर पर लड़की के साथ बलात्कार किया. थाना प्रभारी रामनारायण सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है, जिनकी उम्र 15 से 17 वर्ष के बीच है. लड़की की चिकित्सा जांच कराई जा रही है. पुलिस ने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है.
यह भी पढे़ं-
झारखंड का वो गांव जहां बच्चों को ‘किराये' पर लेकर बनाया जाता है पेशेवर चोर, दिल्ली से पकड़े 6 शातिर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं