विज्ञापन

एंबुलेंस में मरीज की जगह नकली शराब! स्ट्रेचर के पीछे ठूंस-ठूंस कर भरी थीं बोतलें, झारखंड पुलिस का बड़ा खुलासा

संभावना है कि इस मामले में किसी बड़े सिंडिकेट का कनेक्शन हो सकताहै. एंबुलेंस में नकली शराब की सप्लाई के मामले के बाद पुलिस ने तलाशी अभियान भी तेज कर दिया है.

एंबुलेंस में मरीज की जगह नकली शराब! स्ट्रेचर के पीछे ठूंस-ठूंस कर भरी थीं बोतलें, झारखंड पुलिस का बड़ा खुलासा
पुलिस ने एंबुलेंस जब्त कर कार्यवाही शुरू कर दी है.

झारखंड के धनबाद में नकली शराब से भरी एंबुलेस को पुलिस ने कब्जे में लिया. टुंडी पुलिस ने रूटीन चेकिंग के दौरान एंबुलेंस से भारी मात्रा में नकली शराब बरामद की है. चालक प्रकाश रवानी (बलियापुर, कर्माटांड़ निवासी) को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह धनबाद के गोविंदपुर से शराब लोड कर गिरिडीह होते हुए बिहार ले जा रहा था. सूत्रों के अनुसार, यह नकली शराब किसी अवैध फैक्ट्री से बनी है, जो सस्ते दामों में बाजार में बेचा जाता है. पूरे मामले का भंडाफोड़ करने के साथ ही पुलिस ने जांच तेज कर दी है, ताकि इससे जुड़े अन्य आरोपियों का पता लगाया जा सके. 

बिहार से जुड़े हैं तार!

टुंडी थाना गेट के पास पुलिस ने संदिग्ध एंबुलेंस को रोका था. एंबुलेंस में स्ट्रेचर और शराब की पेटियां ठूंस-ठूंसकर भरी हुई थीं. कुल 33 पेटियां नकली शराब बरामद हुईं. जब्त माल की अनुमानित कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ऐसी नकली शराब में मिथेनॉल जैसे घातक तत्व मिलाए जाते हैं, जो पीने से अंधापन, किडनी फेल्योर या मौत का कारण बन सकते हैं. झारखंड-बिहार बॉर्डर पर शराब तस्करी का यह नया रूट पुलिस के रडार पर आ गया है. पिछले साल बिहार में नकली शराब से दर्जनों मौतें हो चुकी हैं. अब धनबाद से इसकी सप्लाई का खुलासा होने से बड़े सिंडिकेट पर शिकंजा कसने की उम्मीद जगी है.

तस्करी के गिरोह का पता लगाने में जुटी पुलिस

पुलिस अब अन्य संदिग्ध एंबुलेंसों पर नजर रख रही है और नेटवर्क तक पहुंचने में लगी हुए है. थाना प्रभारी उमा शंकर ने बताया, “एंबुलेंस, शराब की पूरी खेप और वाहन सब जब्त कर लिया गया है. चालक हिरासत में है. हम अब पूरे तस्करी नेटवर्क की जड़ तक पहुंचेंगे. ऐसी घटनाओं से आम लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है, इसलिए सख्त कार्रवाई करेंगे.”

यह भी पढ़ेंः अब तक 21 मजदूरों की मौत, परिजनों को 42-42 लाख रुपये का मुआवजा, प्रबंधक सहित 10 लोगों पर FIR

लेखक के बारे में
img
Kundan Singh
Reporter
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhanbad Ambulance Liquor Scam, Fake Liquor Seized, Tundi Police Raid, Ambulance Smuggling Racket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com